{"_id":"695e8ecb4a83670d5702cc13","slug":"relation-break-due-to-threat-hapur-news-c-135-1-hpr1002-135269-2026-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: युवक की धमकी से मंगेतर ने बरात लाने से किया इन्कार, टूटा रिश्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: युवक की धमकी से मंगेतर ने बरात लाने से किया इन्कार, टूटा रिश्ता
Wed, 07 Jan 2026 10:20 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Wed, 07 Jan 2026 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हापुड़। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवती की 20 फरवरी को बरात आनी थी, लेकिन एक युवक की धमकी के कारण मंगेतर ने बरात लाने से इन्कार कर दिया। इतना ही नहीं आरोपी ने युवती के फोटो भी वायरल कर दिए। इससे उसका रिश्ता टूट गया। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
युवती ने एसपी से की शिकायत में बताया कि पिता ने एक वर्ष पहले उनका रिश्ता जिला बागपत के गांव निवासी युवक से तय किया था। फोन पर बातचीत होने के बाद वह दोनों मिलने लगे। इस दौरान युवक ने उनके कुछ फोटो भी ले लिए। इसके बाद युवक ने उससे शादी करने से इन्कार करते हुए रिश्ता तोड़ दिया।
इसके बाद पिता ने उसका रिश्ता जिला मेरठ के गांव निवासी युवक से किया था। 20 फरवरी को उनकी बारात आनी थी। आरोप है कि जिला बागपत निवासी युवक ने उनके फोटो मंगेतर को भेजकर शादी करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। आरोपी ने मंगेतर से 50 हजार रुपये की मांग भी की है। अब मंगेतर ने भी शादी करने से इन्कार कर दिया है। आरोपी अब भी उन्हें लगातार जान से मारने की धमकी दे रहा है।
विज्ञापन
सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच कराई जाएगी। मामले में सत्यता पाए जाने पर दोषी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।