{"_id":"570280cc4f1c1b7f49c81186","slug":"recovered-rupees","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंभावली शुगर मिल से वसूले पांच करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिंभावली शुगर मिल से वसूले पांच करोड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Mon, 04 Apr 2016 08:27 PM IST
विज्ञापन
rupees note
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिंभावली चीनी मिल की ओर से विद्युत निगम को बेची बिजली के पांच करोड़ रुपये डीएम के खाते में जमा कराए गए हैं। ताकि किसानों को बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान किया जा सके। इस तरह की कार्रवाई पहली बार की गई है।
विज्ञापन
जिला गन्ना अधिकारी नमृता कश्यप ने बताया कि सिंभावली चीनी मिल ने समाप्त हुए सीजन में 20 करोड़ रुपये की बिजली उत्तर प्रदेश विद्युत निगम को बेची थी।
डीएम अनिल ढींगरा ने विद्युत निगम के एमडी संजय अग्रवाल से बातकर उक्त रकम सिंभावली चीनी मिल को नहीं दिए जाने, बल्कि उनके खाते में भिजवाने का आग्रह किया। किसानों को बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान किया जा सके।
विज्ञापन
जिला गन्ना अधिकारी ने बताया कि पहली किश्त के रूप में पांच करोड़ रुपये विद्युत निगम ने डीएम हापुड़ के खाते में जमा करा दिए हैं। सिंभावली चीनी मिल प्रबंधन 50 करोड़ रुपये पहले ही किसानों का भुगतान कर चुकी है।
विज्ञापन
मिल को कुल 230 करोड़ रुपये का भुगतान करना है। उन्होंने कहा कि 15 करोड़ रुपये भी इसी तरह विद्युत निगम से और डीएम खाते में जमा कराये जाने का हर संभव प्रयास किया जाएगा।