{"_id":"643d77b1b410206dcf09bd6f","slug":"rape-with-girl-video-viral-hapur-news-c-30-1-82149-2023-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म
Mon, 17 Apr 2023 10:15 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Mon, 17 Apr 2023 10:15 PM IST
विज्ञापन
सिंभावली। कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी युवती ने ब्लॉककर्मी पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बनाने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
युवती ने तहरीर देते हुए बताया कि वह गांव में पंचायत सहायक के पद पर कार्यरत है। करीब एक साल पहले उसकी मुलाकात सिंभावली ब्लॉक में कार्यरत एक युवक से हुई। जो कामकाज के सिलसिले में अक्सर गांव आता था। वर्तमान में युवक का ट्रांसफर गढ़ ब्लॉक में हो चुका है। पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने उसका मोबाइल नंबर ले लिया और उससे बातचीत करने लगा। करीब एक वर्ष पहले आरोपी ने किसी काम के बहाने से उसे गढ़ नगर में स्थित अपने कमरे पर बुलाया। जहां आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती ने बताया कि दुष्कर्म के बाद आरोपी ने बताया कि उसका अपनी पत्नी से तलाक का मुकदमा चल रहा है, जिसके बाद वह उससे शादी करेगा। एक साल से आरोपी लगातार झांसा देकर उससे दुष्कर्म कर रहा है। इस दौरान आरोपी ने उसकी अश्लील वीडियो भी बना लिया। लेकिन अब आरोपी शादी करने से इन्कार कर रहा है। सिंभावली थाना प्रभारी शीलेष कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। घटना स्थल गढ़ क्षेत्र का होने के चलते पीड़िता को कोतवाली भेजा गया है।