{"_id":"66c0d574f7b6a01ec50078ff","slug":"rape-with-a-minor-girl-hapur-news-c-135-1-hpr1001-113840-2024-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, तीन पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, तीन पर मुकदमा
Sat, 17 Aug 2024 10:23 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Sat, 17 Aug 2024 10:23 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी 14 वर्षीय नाबालिग को प्रेमी ने बहाने से जंगल में बुलाया और दोस्तों संग उसके साथ दुष्कर्म किया। दो दिनों तक पुलिस मामले को दबाती रही। पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
पुलिस के अनुसार पिलखुवा के गांव की किशोरी का युवक से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। बृहस्पतिवार रात प्रेमी ने किशोरी को जट्टपुरा के जंगल में अकेले मिलने के लिए बुलाया था। किशोरी युवक की बातों पर विश्वास करके जंगल में मिलने चली गई। आरोप है कि युवक अपने कुछ दोस्तों के साथ मौजूद था। किशोरी के पहुंचने पर प्रेमी ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद दोस्तों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं आरोपियों ने किशोरी का आपत्तिजनक स्थिति में वीडियो भी बनाया। पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। किशोरी डरी सहमी घर आ गई। लेकिन इसके बाद आरोपियों ने किशोरी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। परिजनों तक मामला पहुंचा तो पीडि़ता ने आपबीती बताई। हालांकि आरोपी तीन से अधिक बताए जा रहे हैं, लेकिन पुलिस इससे इन्कार कर रही है। मामले में परिजनों ने अभय, गोलू निवासी अतरौली व युग निवासी जटपुरा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। सीओ स्तुति सिंह का कहना है कि मामले मेें तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।