फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   rape

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म किया

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 24 Sep 2022 12:51 AM IST
सार

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म कियागढ़मुक्तेश्वर।जब उसने आरोपी से शादी के लिए कहा, तो उसने साफ इंकार कर दिया।सिंभावली पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर आरोपी फरदीन निवासी मेरठ के खिलाफ मारपीट, दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
rape

विस्तार

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म किया
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवती ने मेरठ निवासी एक युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और घर में घुसकर मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

पीड़िता ने शुक्रवार को थाने में तहरीर दी है। जिसने बताया कि करीब दो साल पहले उसका परिवार कामकाज के सिलसिले में मेरठ जाकर रहने लगा था। जहां मेरठ निवासी फरदीन से उसकी जान पहचान हो गई। युवती ने बताया कि कुछ समय पहले परिवार के लोगों के साथ वह भी गांव वापस लौट आई, लेकिन आरोपी लगातार फोन पर उससे बात करता रहा। आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसे कई बार हापुड़ बुलाया। जहां आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म कर वीडियो बना ली। जब उसने आरोपी से शादी के लिए कहा, तो उसने साफ इंकार कर दिया। वहीं वीडियो वायरल करने की भी धमकी दी। 21 सितंबर को आरोपी उसके घर पहुंच गया। जहां घर में घुसकर उसने गाली-गलौज व अभद्रता करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर आरोपी ने उसकी पिटाई भी की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस को सूचना देने पर आरोपी भाग निकला। पीड़िता ने आरोपी को नामजद करते हुए कार्रवाई की मांग की है। सिंभावली पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर आरोपी फरदीन निवासी मेरठ के खिलाफ मारपीट, दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed