फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   rape from girl

Hapur News: बाइक पर घुमाने के बहाने किशोरी से दुष्कर्म

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 15 Apr 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
rape from girl
सिंभावली। थाना क्षेत्र के गांव की किशोरी को बाइक पर घुमाने के बहाने खेतों में ले जाकर युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी समेत उसकी मदद करने वाले दो युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

17 वर्षीय किशोरी ने थाने में तहरीर दी है। जिसने बताया कि शुक्रवार को वह आंबेडकर जयंती पर आयोजित रैली देखने के लिए गई थी। जहां पर उसे गढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव सरूरपुर निवासी चांद मिला, जो उसका परिचित है। पीड़िता का कहना है कि रैली के दौरान चांद ने उसे बाइक पर घुमा कर लाने के लिए कहा। आरोपी के झांसे में आकर वह उसके साथ बाइक पर बैठ गई। उसके साथ दूसरी बाइक पर मुर्सलीन निवासी गांव सरूरपुर व एक अन्य युवक भी था। तीनों उसे गांव वैठ के जंगल में ले गए। जहां चांद ने खेतों में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आहट होने पर आरोपी उसे वहीं पर छोड़ कर भाग निकले। खेत से बाहर निकलने पर उसे पुलिस जीप गश्त करती हुई दिखाई दी। जिसके बाद उसने पुलिसकर्मियों को अपने साथ घटित घटना की जानकारी दी। जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने उसके परिजनों को सूचना देकर मौके पर बुलाया। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। घटना में मुख्य आरोपी चांद और उसके साथी मुर्सलीन निवासी गांव सरूरपुर को शनिवार की सुबह वैठ मोड़ से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। जिनके तीसरे साथी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed