फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   rape from a other community accused

Hapur News: नाम बदलकर की दोस्ती, बेहोशी की दवा पिलाकर किया दुष्कर्म

Mon, 22 Jul 2024 11:31 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Mon, 22 Jul 2024 11:31 PM IST
विज्ञापन
rape from a other community accused
बाबूगढ़। गैर समुदाय के युवक ने नाम बदलकर मुंबई की रहने वाली एक महिला से पहले इंस्टाग्राम पर दोस्ती की। उसके बाद नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। जबरन निकाह करने के बाद उसकी आठ वर्षीय पुत्री का धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाया गया। इसके बाद उसे छोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


मुंबई (महाराष्ट्र) की रहने वाली महिला ने बताया कि उसके पति की 2015 में मौत हो गई थी। कुछ समय पहले उसके इंस्टाग्राम पर राहुल नाम के एक व्यक्ति से दोस्ती उसकी हो गई। जिसके बाद आरोपी का उसके घर पर आना-जाना शुरू हो गया था। 08 मार्च 2022 को उसकी तबीयत खराब थी, जिसके बाद आरोपी दवा दिलाने के बहाने उसे एक होटल में ले गया और कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया। होश में आने पर आरोपी ने उसे वीडियो दिखाया और ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। महिला का आरोप है कि आरोपी ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। आरोपी से वीडियो हटाने के लिए कहा तो उसने शादी का झांसा दिया। 25 मार्च 2023 को आरोपी युवक उसके घर आया और मुंबई से दिल्ली के एक धार्मिक स्थल पर ले गया। जहां पर उसके दो साथी पहले से ही मौजूद थे। धार्मिक स्थल पर आने के बाद आरोपी की सच्चाई के बारे में उसे जानकारी हुई। आरोपियों ने जबरन उसका निकाह करा दिया। जिसके बाद वह उसे लेकर सेक्टर 49 बरौला में रहने लगा। आरोप है कि आरोपी उस पर और उसकी आठ वर्षीय बेटी पर लगातार धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने लगा। इसके बाद आरोपी बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव मुदाफरा में उसे लेकर पहुंचा और वहां भी उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


महिला का आरोप है कि आरोपी इंस्टाग्राम के माध्यम से जव जिहाद चला रहा है। अभी तक आरोपी युवक उससे करीब 30 लाख रुपये भी ठग चुका है।



आरोपी को किया गया गिरफ्तार-

मामले में आरोपी वसीम मलिक उर्फ राहुल पुत्र नूर मोहम्मद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।-वरुण कुमार मिश्रा, सीओ सदर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed