{"_id":"66954d77cdda481c360db5cb","slug":"rape-from-a-minor-girl-hapur-news-c-135-1-hpr1001-112689-2024-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"हापुड़ में 14 साल की बच्ची से दुष्कर्म: अस्पताल में गर्भपात, ऐसे हुआ मामले का खुलासा; पिता की शिकायत पर FIR","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हापुड़ में 14 साल की बच्ची से दुष्कर्म: अस्पताल में गर्भपात, ऐसे हुआ मामले का खुलासा; पिता की शिकायत पर FIR
Mon, 15 Jul 2024 09:55 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हापुड़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हापुड़
Updated Mon, 15 Jul 2024 09:55 PM IST
सार
हापुड़ में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां घर में काम करने वाली एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया गया। इतना ही नहीं नाबालिग गर्भवती भी हो गई। अस्पताल में भर्ती होने के बाद मामले का खुलासा हुआ।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : FreePik
विस्तार
थाना क्षेत्र के गांव निवासी व्यक्ति ने उसके घर काम करने वाली एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया, जिससे नाबालिग गर्भवती हो गई। जिसके बाद आरोपी ने उसका गर्भपात भी करा दिया। पीड़िता की तबीयत खराब होने पर परिजनों को घटना की जानकारी हुई। पिता ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। हालांकि आरोपी अभी फरार बताया जा रहा है।
विज्ञापन
गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसकी 14 वर्षीय पुत्री गांव के ही एक व्यक्ति के यहां आर्टिफिशियल मोतियों का काम करने के लिए आती जाती रहती थी। 12 जुलाई की शाम वह फैक्टरी से काम करके घर आया था। उसकी बेटी चारपाई पर चादर ओढ़कर लेटी थी। उसने पत्नी से पुत्री की तबीयत के बारे में पूछा।
विज्ञापन
पत्नी ने बताया कि उसकी पुत्री दो माह पहले आरोपी के मोती देने गई थी। इस दौरान आरोपी ने अपने घर में उसकी पुत्री के साथ दुष्कर्म किया, जिससे वह गर्भवती हो गई। 12 जुलाई को आरोपी ने कहीं ले जाकर उसकी पुत्री का गर्भपात कराया और उसे घर छोड़ गया। तभी से उसकी पुत्री की तबीयत खराब है।
विज्ञापन
मामले की जानकारी होने पर वह पीड़िता के साथ थाने पहुंचा और आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।