फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   rape from a girl

Hapur News: नौकरी दिलाने का झांसा देकर युवती से किया सामूहिक दुष्कर्म

Sat, 31 May 2025 09:54 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Sat, 31 May 2025 09:54 PM IST
विज्ञापन
rape from a girl
हापुड़। उत्तराखंड निवासी युवती ने दो लोगों पर होटल में नौकरी दिलाने का झांसा देकर सामूहिक दुष्कर्म कर रेलवे स्टेशन के माल गोदाम के पास फेंकने का आरोप लगाया है। न्यायालय के आदेश पर नगर कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


दर्ज रिपोर्ट में उत्तराखंड के जिला देहरादून निवासी निवासी युवती ने बताया कि वह पिछले दो वर्षों से अपने पति से अलग रह रही है। उसके तीन बच्चे हैं जोकि उनकी मां के साथ रहते हैं। फरवरी में वह कुंभ मेले में स्नान करने गई थी। यहां उनकी मुलाकात आनंद दूबे से हुई थी।
विज्ञापन

आनंद दूबे ने वाराणसी में एक होटल व हापुड़ में अपने दो होटल होने की बात उससे कही थी। आरोपी ने अपने वाराणसी व हापुड़ के होटलों में 15 हजार रुपये महीने का वेतन व रहने के साथ खाना फ्री में देने की बात कहकर झांसे में ले लिया था। इसके बाद उसने उनका आधार कार्ड भी ले लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

11 मई को उसके घर विशेष गर्ग नाम का व्यक्ति आया था। इसने बताया कि उसे आनंद दूबे ने लाने के लिए भेजा है। विश्वास करने के लिए उसने आनंद दूबे से उनकी फोन पर बात भी कराई थी। 12 मई की सुबह विशेष कार से उन्हें हापुड़ लेकर आया था। इसके बाद वह दोपहर में उन्हें होटल में अपने दोस्त के ऑफिस में छोड़कर चला गया था।
आरोप है कि कुछ देर बाद आनंद दूबे अपने दोस्त विशेष के साथ होटल पहुंचा और उन्हें कार से खाना खिलाने ले गया था। कार में दोनों ने जबरन उन्हें शराब पिलाई थी। इसके बाद दोनों ने उनके साथ छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी थी। विरोध करने पर दोनों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी। जिससे वह अधिक डर गई थी। इसके बाद दोनों ने बारी-बारी से उनके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी रेलवे स्टेशन के माल गोदाम के पास कार से धक्का देकर फेंक दिया था।
वह किसी तरह यहां से कोतवाली पहुंची और पुलिस से मामले की शिकायत की, लेकिन पुलिस ने उनकी कोई सुनवाई नहीं की। 13 मई को उन्होंने एसपी से मामले की शिकायत की थी। इसके बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। बाद में विवश होकर वह न्यायालय की शरण में पहुंची थी।


सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर आनंद दूबे व विशेष गर्ग के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कराई जा रही है। जांच में दोषी पाए जाने पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed