{"_id":"64528bcfee5e0e47d708e5a4","slug":"rape-attempt-with-lady-hapur-news-c-30-1-97181-2023-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: महिला का अपहरण कर दुष्कर्म का किया प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: महिला का अपहरण कर दुष्कर्म का किया प्रयास
Wed, 03 May 2023 09:59 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Wed, 03 May 2023 09:59 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के बछलौता मार्ग पर कार सवार लोगों ने महिला का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपियों ने तमंचे की बट से वार कर महिला को घायल कर दिया और दस हजार रुपये लूट लिए। बेहोशी की हालत में बदमाश महिला को चलती कार से सड़क पर फेंककर फरार हो गए। लेकिन मामले में पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। न्यायालय के आदेश पर तीन नामजद और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
रिपोर्ट में बाबूगढ़ क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि उनके तीन बच्चे गांव बछलौता रोड पर स्थित साईं मंदिर के निकट एक पब्लिक स्कूल में पढ़ते हैं। 23 मार्च की सुबह करीब दस बजे वह बच्चों के स्कूल में गई थी। दोपहर को लौटने के दौरान वह स्कूल के बाहर खड़ी थी। इस दौरान एक कार उसके पास आकर रुकी थी। कार में सवार कुछ लोगों ने उसे जबरदस्ती कार में खींच लिया और कार दौड़ा दी।
इसके बाद चार बदमाशों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे बेरहमी से पीटा था और दुपट्टा से गला घोंटकर उसकी हत्या का प्रयास किया था। इस दौरान वह बेहोश हो गई थी। आरोपी उसे चलती कार से गांव छपकौली के पास नहर पुल पर फेंककर फरार हो गए थे। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक हेम सिंह ने बताया कि मामले में तीन नामजद और दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।