फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   rape alligation from girl

Hapur News: किशोरी से दुष्कर्म करने का आरोप

Sat, 13 Dec 2025 09:49 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Sat, 13 Dec 2025 09:49 PM IST
विज्ञापन
rape alligation from girl
धौलाना। थाना कपूरपुर क्षेत्र के गांव निवासी महिला ने एक व्यक्ति पर उनकी 11 वर्षीय पुत्री के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस में शिकायत करने पर आरोपी व उसकी पत्नी उन्हें व उनकी पुत्री को जान से मारने की भी धमकी दी है। एसपी के आदेश पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

गांव निवासी महिला ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि उनके गांव का ही नूरआलम मोती की माला बनवाने का काम करता है। उसका उनके घर पर आना जाना है। सात दिसंबर को वह घर से बाहर कहीं गई हुई थीं। उनकी 11 वर्षीय पुत्री घर पर अकेली थी। आरोप है कि नूरआलम उनकी पुत्री को घर पर अकेली पाकर जबरन घर में घुस आया। इस दौरान आरोपी ने उसकी पुत्री के साथ दुष्कर्म किया। किसी तरह उनकी पुत्री ने आरोपी से छुटकर शोर मचाया। शोर सुनकर आसपास के लोग यहां एकत्र होने लगे। जिन्हें देख आरोपी यहां से भाग गया। इसके बाद वह शिकायत करने आरोपी के घर पहुंची। आरोपी की पत्नी ने गाली गलौज कर पुलिस में शिकायत करने पर उन्हें व उनकी पुत्री को जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

इतना ही नहीं आरोपी नूरआलम भी उन्हें व उनकी पुत्री को लगातार मामले में समझौता न करने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। इसके बाद वह अपनी पुत्री को साथ लेकर थाने पहुंची लेकिन पुलिस ने उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। विवश होकर वह एसपी कार्यालय पहुंची और शिकायत की। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि एसपी के आदेश पर नूरआलम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed