{"_id":"5939668d4f1c1b263a9c76d2","slug":"ramzan-changes-life-style","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुकद्दस रमजान ने बदली लाइफ स्टाइल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुकद्दस रमजान ने बदली लाइफ स्टाइल
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Thu, 08 Jun 2017 08:55 PM IST
विज्ञापन
मुकद्दस रमजान
- फोटो : अमर उजाला
मुकद्दस रमजान ने युवाओं समेत हर किसी की लाइफ स्टाइल बदल दी है। मोबाइल, टैबलेट और लैपटॉप में मशगूल रहने वाले युवा आजकल कुरान पाक की तिलावत और तस्बीहात पढ़ रहे हैं। वहीं अधिकांश घरों में टीवी बंद कर महिलाएं भी इबादत कर रही हैं।
विज्ञापन
मजहबे इस्लाम में एक माह के रोजे रखना अहम फरीजा है, जिसके चलते मुकद्दस रमजान का महीना शुरू होते ही हर किसी की लाइफ स्टाइल में बड़े स्तर पर बदलाव नजर आने लगा है।
विज्ञापन
मोबाइल, फेसबुक, टैबलेट और लैपटॉप पर मशगूल रहने वाला युवा वर्ग भी रोजे रखने के साथ ही घरों से लेकर मस्जिदों में नमाज अता करने, कुरान पाक की तिलावत और तस्बीहात में दिलचस्पी ले रहा है। जिससे क्रिकेट के मैदान में गेंद-बल्ले का खेल खेलने वालों की तादाद में काफी गिरावट आ गई है।
विज्ञापन
रमजान का महीना प्रारंभ होते ही अधिकांश घरों में टीवी भी बंद कर दी गई है, ताकि महिलाएं भी सास-बहुओं पर आधारित फैमिली ड्रामा देखने की बजाए अल्लाह की इबादत करने में विशेष दिलचस्पी ले रही हैं। बाजारों और गली-मोहल्लों के नुक्कड़ों पर घंटों मौज मस्ती करने वाले युवाओं की तादाद भी घट गई है।