{"_id":"59284f964f1c1bb876535d4f","slug":"ramjaan-tomorrow","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं हुआ चांद का दीदार, अब रमजान कल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं हुआ चांद का दीदार, अब रमजान कल
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Fri, 26 May 2017 09:41 PM IST
विज्ञापन
रमजान कल
- फोटो : अमर उजाला
मुकद्दस रमजान माह के चांद का दीदार शुक्रवार शाम को नहीं हो पाया। रमजान के पाक चांद के दीदार को लोग काफी देर तक आसमान की ओर टकटकी लगाए रहे। अब पहला रोजा रविवार को होगा। इसके साथ ही तरावीह की पहली नमाज शनिवार रात से ही शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
सूरज ढलने पर मगरिब की नमाज अता करने के बाद लोग मस्जिद और महिला-बच्चे अपने-अपने मकानों की छत पर चढ़कर चांद का दीदार करने की आस में घंटोें तक खड़े रहे। इसके साथ ही दिल्ली से शाही इमाम के एलान का भी इंतजार किया जाता रहा,
विज्ञापन
कि शायद वहीं पर चांद दिखाई दिया हो। काफी देर तक टकटकी लगाने और इंतजार के बाद भी रमजान मुबारक के चांद का दीदार नहीं हुआ। जामा मस्जिद दिल्ली के शाही इमाम सैयद मौलाना बुखारी, गढ़ के शहर काजी सैयद कसीमुद्दीन उर्फ हाजी हम्माद और
विज्ञापन
चौपला मस्जिद के इमाम हाफिज मुहम्मद अली ने बताया कि शुक्रवार की रात में रमजान मुबारक का चांद नहीं दिखाई दिया है। ऐसे में पहला रोजा रविवार को होगा और रमजान माह में होने वाली तरावीह की विशेष नमाज शनिवार की रात में शुरू हो जाएगी।