Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   rama medical college student protest

Hapur News: रामा मेडिकल कॉलेज में एमडी व एमएस के छात्रों ने किया हंगामा

Sat, 24 Jun 2023 10:16 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Sat, 24 Jun 2023 10:16 PM IST
विज्ञापन
rama medical college student protest
पिलखुवा। एनएच-9 किनारे रामा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में पढ़ने वाले एमडी और एमएस के छात्र-छात्रओं ने शनिवार को जमकर हंगामा किया। छात्रों ने कॉलेज प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। छात्रों ने आरोप लगाया कि कॉलेज प्रशासन ने मान्यता प्रक्रिया पूरी किए बिना ही एमएस और एमडी के छात्रों को प्रवेश दे दिया है। इसके लिए विश्वविद्यालय ने मेडिकल कॉलेज पर 25 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है।
विज्ञापन

रामा मेडिकल कॉलेज ने वर्ष 2020-21 में एमडी और एमएस की संबद्धता के लिए चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ में आवेदन किया था। जिसके उपरांत कॉलेज ने मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया में आवेदन किया, और नीट के माध्यम से छात्रों को प्रवेश दे दिए। जिसपर सीसीएसयू ने बिना नैक मूल्यांकन के संबद्धता देने पर आपत्ति लगा दी। दिसंबर 2021 में कॉलेज ने नैक मूल्यांकन कराया। लेकिन इसकी जानकारी विश्वविद्यालय को नहीं दी गई। तीन वर्ष बाद अब प्रवेश लेने वाले छात्रों की परीक्षा फार्म भरने के लिए आवेदन किया गया, तो पता चला की कॉलेज को अभी तक विश्वविद्यालय से मान्यता ही नहीं मिली है। जिसके चलते विश्वविद्यालय ने कॉलेज पर लापरवाही बरतने और बिना मान्यता प्रक्रिया पूरी किए छात्रोंं का प्रवेश लेने पर 25 लाख रुपये का जुर्माना लगाते छात्रों की परीक्षाओं से वंचित कर दिया। इससे गुस्साए छात्रों ने पिछले तीन दिन से कॉलेज एवं अस्पताल की इमरजेंसी सेवाएं छोड़ रखी हैं। छात्रों का कहना है कि कॉलेज ने उनका भविष्य खराब कर दिया है।
विज्ञापन


अधर में लटका 1100 छात्रों का भविष्य
रामा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में एमएस, एमडी और एमबीबीएस में 1100 छात्र-छात्राए अध्यनरत हैं। दो दिन पहले उन्हें पता चला है कि कॉलेज विश्वविद्यायल से अभी तक संबद्ध नहीं हो सका है, तो उनके पैरों तले से जमीन निकल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विश्वविद्यालय से गठित टीम ने किया निरीक्षण
प्रदर्शन कर रहे छात्रों का कहना है कि चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की एक टीम ने शुक्रवार को कॉलेज का निरीक्षण किया और प्रबंधन और कॉलेज स्टाफ से वार्ता की थी। लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो सका है। छात्रों ने जल्द परीक्षा न कराने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।


कोट-
रामा मेडिकल कॉलेज द्वारा बिना मान्यता प्रक्रिया पूरी किए छात्रों को प्रवेश देने और विश्वविद्यालय द्वारा कॉलेज पर 25 लाख रुपये करा जुर्माना लगाने का मामला संज्ञान में नही है, अगर इस बाबत कोई शिकायत मिलती है, तो मेडिकल कॉलेज के खिलाफ विधिवत कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
-- संतोश उपाध्याय, एसडीएम धौलाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed