फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   rama medical college canteen food found dead rat

Hapur News: रामा मेडिकल कॉलेज की कैंटीन के खाने में निकला चूहा

Fri, 23 Jun 2023 10:23 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Fri, 23 Jun 2023 10:23 PM IST
विज्ञापन
rama medical college canteen food found dead rat
पिलखुवा। एनएच-9 किनारे स्थित रामा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल अपने कारनामों को लेकर हमेशा चर्चाओं में बना रहता है। अब कालेज की कैंटीन में पनीर की सब्जी में मरा हुआ चूहा निकला है। जिसे देखकर छात्र भड़क गए और हंगामा शुरू हो गया। मामले का वीडियो वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं औषद्यि विभाग के अधिकारियों ने खाने के चार नमूने लिए हैं।
विज्ञापन

रामा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल परिसर में बीआर एंटरप्राइजेज द्वारा कैंटीन का संचालन किया जा रहा है। यह कैंटीन कॉलेज में पढ़ने वाले एमबीबीएस एवं अन्य मेडिकल के छात्रों को नाश्ता और खाना सप्लाई करती है। कॉलेज में पढ़ने वाले एमबीबीएस फाइनल वर्ष के छात्रों ने बताया कि कॉलेज प्रशासन और कैंटीन संचालक की लापरवाही के कारण शुक्रवार को कैंटीन में बनाई गई पनीर की सब्जी में मृत चूहा निकला। कुछ छात्रों ने पहले खाना खा लिया था। लेकिन, चूहा निकलने के बाद छात्रों में रोष व्याप्त हो गया। कॉलेज प्रशासन ने मामले को दबाने का प्रयास किया। लेकिन छात्रों द्वारा मामले का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया गया। डीएम प्रेरणा शर्मा के आदेश के बाद खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग की टीम कॉलेज पहुंची। टीम ने यहां से दही, तैयार पनीर मसाला सब्जी, ग्रेवी, चिकन समेत चार सब्जियों के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे हैं।
विज्ञापन

कोट -
रामा मेडिकल कॉलेज की कैंटीन में पनीर की सब्जी में चूहा निकलने की शिकायत के बाद टीम को भेजा गया था। बताया गया कि जिस समय तैयार सब्जी को खाने के लिए रखा गया था, उसी समय चूहा कहीं से उसमें गिर गया। टीम ने नमूने लेकर जांच के लिए लैब भेजे हैं। - महेंद्र श्रीवास्तव, सहायक आयुक्त खाद्य।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed