{"_id":"66b9ca5df068f561da0dfcbf","slug":"rally-was-taken-out-in-hapur-to-protest-against-atrocities-on-hindus-in-bangladesh-2024-08-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: हापुड़ में बंद के समर्थन में सड़कों पर उतरे हजारों लोग, बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के खिलाफ रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: हापुड़ में बंद के समर्थन में सड़कों पर उतरे हजारों लोग, बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के खिलाफ रैली
Mon, 12 Aug 2024 02:11 PM IST
अनुज कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हापुड़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हापुड़
Published by: अनुज कुमार
Updated Mon, 12 Aug 2024 02:11 PM IST
सार
हापुड़ में बंद के समर्थन में सड़कों पर हजारों लोग उतर आए हैं। बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में रैली निकाली गई।
विज्ञापन
हापुड़ में बंद के साथ निकाली रैली
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में सोमवार को हजारों लोग सड़कों पर उतर गए। इस दौरान नारेबाजी के साथ ही नगर की सड़कों पर रैली भी निकाली गई। सुबह 11 बजे तक विभिन्न व्यापारिक, सामाजिक व हिंदू संगठनों का बाजार बंद का आह्वान पूरी तरह से सफल रहा है।
विज्ञापन
सुबह आठ बजे से ही लोग फ्री गंज रोड से रेलवे पार्क के बाहर जमा होने शुरू हो गए थे। किसी के साथ पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी पहुंच गए। सुरक्षा की दृष्टि से सड़क के एक तरफ के मार्ग को बंद कर दिया गया। सुबह 10 बजे से रेलवे पार्क के बाहर से रैली शुरू हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
जो नगर के रेलवे रोड, अतरपुरा चौपला, गढ़ रोड से निकली। इसके बाद एडीएम को ज्ञापन दिया गया। रैली के कारण नगर की सड़कों पर जाम भी लग गया। व्यापारियों के बंद के आह्वान के कारण सुबह 11 बजे तक नगर के सभी प्रमुख बाजार बंद रहे।