फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Rain stopped trains at several.

बारिश ने रोकी कई ट्रेनों की रफ्तार

Thu, 18 Aug 2016 06:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Thu, 18 Aug 2016 06:58 PM IST
विज्ञापन
Rain stopped trains at several.
ट्रेन - फोटो : demo pic

रक्षाबंधन के पर्व पर ट्रेनों के आने वाली बहनों को बेहद परेशानियों का सामना करना पड़ा। बारिश के चलते कई एक्सप्रेस ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटों देरी से चलीं। वाराणसी से चलकर नई दिल्ली की ओर जाने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 8 घंटे की देरी से आई।

विज्ञापन


इसी तरह, रक्सौल से चलकर दिल्ली की ओर जाने वाली सद्भावना एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से सात घंटे की देरी से पहुंची। लखनऊ से चलकर सहारनपुर की ओ जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से तीन घंटे की देरी से आई।
विज्ञापन


इसके अलावा मुरादाबाद से आनंद विहार के बीच चलने वाली मेमू दो घंटा 56 मिनट की देरी से चली। प्रतापगढ़ से चलकर दिल्ली की ओर जाने वाली पदमावत एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से छह घंटे की देरी से पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधमपुर से कानपुर के बीच चलने वाली साप्ताहिक ट्रेन अपने निर्धारित समय से पांच घंटे की देरी से पहुंची।

इन ट्रेनों में बहनों को सबसे ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ा। स्टेशन अधीक्षक वीरेंद्र सिंह का कहना है कि बारिश के कारण ट्रेनें अपने निर्धारित समय से लेट हुई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed