फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Rain makes the weather pleasant; relief from humidity.

Hapur News: बारिश से सुहाना हुआ मौसम, उमस से मिली राहत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Rain makes the weather pleasant; relief from humidity.
गढ़ रोड पर बूंदाबांदी में सड़क पर जाते वाहन। संवाद
हापुड़। मौसम का मिजाज रविवार सुबह एक बार फिर से बदल गया। सुबह के समय हुई बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया और उमस से परेशान लोगों को काफी राहत मिली। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और तापमान में भी एक डिग्री गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन

रविवार सुबह बारिश शुरू होने के बाद कुछ समय के लिए सड़कों पर लोगों की आवाजाही कम दिखाई दी। सुबह के समय सड़कों और खुले स्थानों पर बारिश का पानी दिखाई दिया, लेकिन बारिश थमने के बाद में पानी कम होने के साथ ही आवागमन सामान्य हो गया। दिनभर आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रही। पिछले कई दिनों से गर्मी और उमस के कारण परेशान लोगों को मौसम में आए इस बदलाव से राहत महसूस हुई।
विज्ञापन

रविवार को अवकाश का दिन होने के कारण लोग परिवार के साथ घरों से बाहर निकले। मौसम सुहाना रहने का असर बाजारों में भी दिखाई दिया। दोपहर में भी बाजारों में चहल-पहल बढ़ गई। लोग खरीदारी के लिए बाजार पहुंचे और दुकानों पर भी ग्राहकों की आवाजाही सामान्य दिनों की अपेक्षा अधिक रही। अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वातावरण में आर्द्रता 74 फीसदी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक डॉ. अशोक कुमार का कहना है कि पिछले दिनों गर्मी और उमस के कारण घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा था। रविवार को बारिश के बाद हवा में ठंडक महसूस हुई और मौसम काफी बेहतर रहा। बादल छाए रहने से दिनभर गर्मी का असर अपेक्षाकृत कम रहा। आने वाले दिनों में भी मौसम ऐसा ही बना रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed