{"_id":"5956852c4f1c1b5f1e8b4999","slug":"rain-imposed-on-the-speed-of-trains","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश ने ट्रेनों की रफ्तार पर लगाया ब्रेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश ने ट्रेनों की रफ्तार पर लगाया ब्रेक
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Fri, 30 Jun 2017 10:37 PM IST
विज्ञापन
ट्रेन
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश से लोगों को गर्मी से राहत तो मिली है लेकिन ट्रेनों का शेड्यूल गड़बड़ा गया है। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटों देरी से पहुंची।
विज्ञापन
जिस कारण यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। शुक्रवार को भी इलाहबाद से चलकर मेरठ जाने वाली संगम एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 2.30 घंटे की देरी से पहुंची। लालगढ़ से चलकर डिबरुगढ़ को जाने वाली अवध असम एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 1.15 घंटा की देरी से पहुंची।
विज्ञापन
इसके अलावा नई दिल्ली से वाराणसी को जाने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस ट्रेन अपने निर्धारित समय से 1 घंटे की देरी, कामाख्या से चलकर आनंद विहार को जाने वाली कामाख्या आनंद विहार एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 1.30 घंटा की देरी से पहुंची।
विज्ञापन
स्टेशन अधीक्षक एमआर मीना का कहना है कि बारिश के कारण ट्रेनों की रफ्तार कम होने से ट्रेन पीछे से ही देरी से चल रही हैं और स्थानीय स्टेशन पर भी देरी से पहुंच रही हैं।