{"_id":"595522b74f1c1b422c8b4712","slug":"rain-damaged-two-power-plants","type":"story","status":"publish","title_hn":"झमाझम बारिश ने ठप किए दो बिजलीघर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झमाझम बारिश ने ठप किए दो बिजलीघर
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Thu, 29 Jun 2017 09:24 PM IST
विज्ञापन
बिजली
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारिश ने बुधवार रात में आनंद विहार और प्रीत विहार बिजलीघर को ठप कर दिया। हाईटेंशन लाइन में फाल्ट के कारण दोनों बिजलीघर सात घंटे तक बंद रहे। इसके चलते हजारों की बत्ती गुल रही। तड़के तीन बिजली लाइन को दुरुस्त कर बिजलीघरों को चालू किया जा सका।
विज्ञापन
प्रीत विहार और आनंद बिजलीघर से गांव अच्छैजा, चमरी, पूठा, श्यामनगर, सबली समेत दिल्ली रोड के दर्जनों मोहल्लों को आपूर्ति दी जाती है। बुधवार रात करीब 8 बजे बारिश के कारण दोनों बिजलीघरों के लिए आ रही मुख्य हाईटेंशन लाइन में फाल्ट हो गया। इससे दोनों बिजलीघर ठप हो गए।
विज्ञापन
अचानक बिजलीघरों के बंद होने से निगम कर्मियों में हड़कंप मच गया। लेकिन तेज बारिश होने के कारण वह लाइन की पेट्रोलिंग नहीं कर सके। बारिश बंद होने पर कर्मियों ने रात में ही लाइन की पेट्रोलिंग शुरू कर दी। तड़के करीब 3 बजे तक लाइन के फाल्ट को दुरुस्त किया जा सका।
विज्ञापन
रातभर हजारों घरों की आपूर्ति बाधित रहने से लोगों को गर्मी से काफी परेशानी हुई। अधिशासी अभियंता सचिन कुमार का कहना है कि बारिश के कारण फाल्ट से यह समस्या बनी थी। जिसे दुरस्त करा लोगों को राहत दिला दी गई है।
गढ़-ब्रजघाट समेत क्षेत्र के सौ से अधिक गांवों में बुधवार करीब रात आठ बजे से 18 घंटे बिजली गुल रही। इससे लोगों को पीने की पानी की किल्लत और मच्छरों का प्रकोप झेलने के लिए मजबूर होना पड़ा। साथ ही घरेलू कामकाज समेत बिजली पर आधारित काम-धंधा पूरी तरह ठप हो गया।
इस मौसम में अटपटा शेड्यूल और अंधाधुंध कटौती होने और तकनीकी गड़बड़ी के चलते बिजली लोगों के पसीने छुड़ा रही है। बुधवार रात करीब 8 बजे गुल हुई बिजली 18 घंटे बाद बृहस्पतिवार दोपहर करीब दो बजे आई।
बिजली न आने से पानी की किल्लत झेलने के साथ ही लोगों को गर्मी और मच्छरों के प्रकोप से रात बिताने के लिए मजबूर होना पड़ा। वहीं गृहणियों को घरेलू कामकाज में दिक्कत झेलनी पड़ीं। गढ़-ब्रजघाट में पालिका परिषद और टंकी वाले गांवों में जल निगम समेत ग्राम पंचायतों की पेयजल सप्लाई बुरी तरह प्रभावित रही।
इस संबंध में एसडीओ जीपी शर्मा का कहना है कि सिंभावली के 220 केवी बिजलीघर से आ रही 33 हजार वोल्टेज वाली लाइन में मध्य गंग नहर के जंगल में ब्रेक डाउन होने से सप्लाई ठप हो गई थी। इसे बृहस्पतिवार दोपहर ठीक कराकर सप्लाई सुचारु कर दी गई।
मोहल्ला मोती कालोनी में आबादी के बीच से गुजर रही विद्युत लाइन हादसों को न्यौता दे रही है। बृहस्पतिवार को तार टूटकर मकान पर गिरने से बड़ा हादसा होने से बच गया। इस संबंध में मोहल्लेवासियों ने जिलाधिकारी कार्यालय में शिकायती पत्र देकर लाइन हटवाने की मांग की मांग की है।
बृहस्पतिवार को मोहल्ला मोती कालोनी गली नंबर-1 के लोग जिला मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने बताया कि मोहल्ले में 440 वोल्ट की विद्युत लाइन गुजर रही है। इस लाइन पर किसी का भी कोई कनेक्शन नहीं है। लेकिन कुछ लोगों ने इस पर अवैध तरीके से तार डलवा रखे हैं।
उन्होंने बताया कि विद्युत लाइन पर अवैध तार डलने के कारण तार लटक गए हैं और तारों की हालत जर्जर हो चुकी है। कई बार तार टूटकर गिर भी चुके हैं। बृहस्पतिवार को एक बार फिर तार टूटकर एक मकान के अंदर गिर गया।
उन्होंने बताया कि इस संबंध में वह कई बार विद्युत विभाग के अधिकारियों को अवगत करा चुके हैं। लेकिन विभाग की लापरवाही के कारण अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है। इस मौके पर नदीम, सलमान, फैसल, शहजाद, शौकीन, मुजम्मिल खान, रहीस आदि मौजूद रहे।