फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Rain brings relief from heatwave, but humidity adds to the misery.

Hapur News: बारिश ने लू से दिलाई राहत, उमस ने बढ़ाई आफत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
Rain brings relief from heatwave, but humidity adds to the misery.
हापुड़। भीषण गर्मी से परेशान लोगों को बृहस्पतिवार सुबह हुई बारिश ने थोड़ी देर की राहत दी। दोपहर में चटक धूप खिलने के बाद उमस ने आफत और बढ़ा दी। बारिश के बाद अधिकतम तापमान सात डिग्री गिरकर 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया लेकिन दिनभर लोगों का पसीना छूटता रहा। मौसम विभाग के अनुसार आज भी बारिश का अनुमान है।
विज्ञापन


पिछले एक सप्ताह से चिलचिलाती धूप के बीच लोग अपने घरों में कैद होकर एसी, कूलर व पंखे से गर्मी का बचाव कर रहे थे लेकिन बृहस्पतिवार सुबह गरज चमक के बाद मौसम बदला तो बारिश शुरू हो गई। जिससे हवा में भी ठंडक बढ़ गई और लोगों को गर्मी से भी राहत मिली, लेकिन सुबह दस बजे के बाद सूरज के तेवर तल्ख होने लगे तो धूप के कारण तपिश भी बढ़ गई।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान सात डिग्री गिरावट के बाद 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान चार डिग्री गिरावट के बाद 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 18 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चली और आर्द्रता 52 फीसदी दर्ज की गई। घरों, दुकानों, ऑफिस में कार्य करने वाले लोग उमस के कारण परेशान रहे। कूलर, पंखों के सामने भी राहत नहीं मिल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिक डॉ. अशोक कुमार का कहना है पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के चलते मौसम में बदलाव देखने को मिली है। बारिश के बाद हवा में ठंडक बढ़ी है, जिसके बाद लोगों को लू के प्रकोप से राहत मिली है लेकिन उमस का असर बढ़ जाने के कारण लोगों के पसीने छूटने का सिलसिला अभी जारी है। शुक्रवार को भी तेज हवा के साथ बारिश की संभावना है। इससे तापमान में भी गिरावट देखने को मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed