फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   railway overbridge on kuchesar chopla

Hapur News: 60 करोड़ से कुचेसर चौपला रेलवे फाटक पर बनेगा फ्लाईओवर

Thu, 13 Nov 2025 10:08 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Thu, 13 Nov 2025 10:08 PM IST
विज्ञापन
railway overbridge on kuchesar chopla
हापुड़। हापुड़-मुरादाबाद रेलवे लाइन के फाटक संख्या-62 कुचेसर रोड चौपल पर 60 करोड़ रुपये की लागत से रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) बनाया जाएगा। रेलवे विभाग और उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम की टीम ने संयुक्त रूप से सर्वे कर ड्राइंग भी तैयार कर ली है। राज्य सेतु निगम ने फोरलेन ओवरब्रिज के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा है। निर्माण होने के बाद करीब 10 गांव के लोगों को राहत मिलेगी। इसके साथ जाम की समस्या का भी समाधान होगा।
विज्ञापन


ट्रेन हादसों पर अंकुश लगाने और भविष्य में इनकी रफ्तार बढ़ाने के लिए रेलवे ने फाटकों को बंद कर उनके स्थान पर अंडरपास और ओवर ब्रिज निर्माण बनाने का निर्णय लिया है। हापुड़ में फाटक संख्या 75 पर भी अंडरपास बनाया गया है, जबकि पिलखुवा के परतापुर, कनिया कल्याणपुर, ददायरा और अटूटा रेलवे फाटकों पर अंडरपास के लिए तेजी से प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन

वहीं, अब कुचेसर रोड चौपला स्थित रेलवे फाटक संख्या-62 पर ओवरब्रिज बनाने की तैयारी तेज हो गई है। राज्य सेतु निगम ने करीब 800 मीटर लंबे और 18 मीटर चौड़ा ओवरब्रिज बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजा है। इसके निर्माण के दौरान ऊर्जा निगम की विद्युत लाइन भी शिफ्ट की जाएगी। इस प्रस्ताव पर करीब 60 करोड़ रुपये खर्च होंगे। बता दें कि रेलवे फाटक से आसपास के गांवों के साथ किठौर और मेरठ जाने वाले वाहन चालकों का आवागमन होता है। ट्रेनों के आवागमन के दौरान रेलवे फाटक बंद होने से जाम की स्थिति बन जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन




100 से अधिक ट्रेनों का संचालन, लगता है जाम-

मुरादाबाद-गाजियाबाद रेलवे लाइन पर रोजाना 100 से अधिक सुपरफास्ट, एक्सप्रेस, पैसेंजर, स्पेशल ट्रेनें दौड़ती हैं। ऐसे में रेलवे फाटक बंद रहने के कारण दिनभर लोगों को जाम की समस्या से जूझना पड़ता है। एक के बाद एक ट्रेन और मालगाड़ियां गुजरने के दौरान रेलवे फाटक बंद होने से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग जाती है। रेलवे ओवर ब्रिज बन जाने के बाद लोगों को जाम से मुक्ति मिलेगी और आवागमन भी आसान होगा।



इन गांवों को मिलेगी राहत

कुचेसर रोड चौपला फाटक पर रेलवे ओवर ब्रिज बनने से गांव सकरपुर, मुबारिकपुर, पीरनगर, छतनौरा, महमूदपुर, मतनौरा, औरंगाबाद, श्यामपुर जट़्ट, किठौर और मेरठ जाने वाले वाहन चालकों को राहत मिलेगी।




कोट -

कुचेसर रोड चौपला रेलवे फाटक पर फोरलेन रेलवे ओवरब्रिज निर्माण को लेकर प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया गया है। शासन से स्वीकृति मिलने के बाद आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी। - जफर राजा, सहायक अभियंता, राज्य सेतु निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed