{"_id":"58a1cfd34f1c1b5933d84c79","slug":"railway-officials-said-the-alternative-route","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे अधिकारियों ने बताया वैकल्पिक मार्ग, ग्रामीणों ने ठुकराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे अधिकारियों ने बताया वैकल्पिक मार्ग, ग्रामीणों ने ठुकराया
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Mon, 13 Feb 2017 09:39 PM IST
विज्ञापन
अंडरपास को लेकर लिया निर्णय
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महमूदपुर में बन रहे अंडरपास के मामले में गांव पहुंचे रेलवे के अधिकारियों ने गेट नंबर 33 पर एक वैकल्पिक मार्ग खोलने और अंडरपास में दो मीटर भराव कराने का सुझाव दिया, जिसे ग्रामीणों ने ठुकरा दिया।
विज्ञापन
इस मामले में दो दिन बाद ग्रामीण एक बार फिर भाकियू के साथ बैठक कर आगे की रणनीति पर विचार करेंगे। गौरतलब है कि महमूदपुर में निर्माणाधीन अंडरपास के मानकों के अनुरूप न होने पर ग्रामीण इसका विरोध कर रहे हैं।
विज्ञापन
कुछ दिन पहले रेलवे और प्रशासनिक अधिकारियों की ग्रामीणों के साथ बैठक हुई थी। जिसमें अंडरपास को बंद करने पर सहमति बन गयी थी। रेलवे अधिकारी एक बार फिर गांव पहुंचे और अंडरपास में दो मीटर भराव कर कुछ ढलान कम करने
विज्ञापन
और हाफिजपुर थाने के सामने गेट नंबर 33 पर छोटा वैकल्पिक रास्ता खोले जाने का सुझाव दिया। ग्रामीणों ने इस सुझाव को ठुकरा दिया। ग्रामीणों का कहना था कि अंडरपास बंद ही कराया जाएगा।
ग्राम प्रधान हरेंद्र सिंह ने बताया अंडरपास को बंद कराया जाएगा। इस मामले में दो दिन बाद ग्रामीण और भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों की बैठक होगी। जिसमें आगे की रणनीति बनायी जाएगी।