{"_id":"58cd60344f1c1b992132bff1","slug":"raiding-on-complaint-of-adulterous-mawei","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिलावटी मावे की शिकायत पर छापामारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिलावटी मावे की शिकायत पर छापामारी
अमर उजाला, हापुड़
Updated Sun, 19 Mar 2017 10:01 PM IST
विज्ञापन
मावे के नमूने लिए
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हापुड़। मिलावटी मावे की बिक्री की शिकायत पर शनिवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने कबाड़ी बाजार स्थित एक मिठाई की दुकान पर छापा मारा। हालांकि दुकान पर मावे की बिक्री पिछले कई साल से बंद होने की जानकारी पर टीम वापस लौट आयी।
विज्ञापन
शनिवार को किसी व्यक्ति ने खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों को सूचना दी कि कबाड़ी बाजार स्थित एक मिठाई की दुकान पर मिलावटी मावे की बिक्री हो रही है। सूचना के आधार पर खाद्य निरीक्षक मीरा सिंह ने टीम के साथ दुकान पर छापा मारा।
विज्ञापन
छापेमारी के दौरान टीम को जानकारी मिली के दुकान पर पिछले कई साल से मावे की बिक्री बंद है। ऐसे में टीम वहां रखी मिठाइयों और सामान की जांच कर वापस लौट आयी। हालांकि टीम की इस कार्रवाई से बाजार में हड़कंप की स्थिति रही। मीरा सिंह ने बताया कि सूचना के बाद दुकान पर छापा मारा गया था।
विज्ञापन