{"_id":"593c08d54f1c1b4c078b468a","slug":"rahul-gandhi-true-admissibility","type":"story","status":"publish","title_hn":" अन्नदाता के सच्चे हिमायती हैं राहुल गांधी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अन्नदाता के सच्चे हिमायती हैं राहुल गांधी
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Sat, 10 Jun 2017 09:46 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने कहा है कि राहुल गांधी अन्नदाता के सच्चे हिमायती हैं। उनकी एक आवाज पर कांग्रेस के सिपाही किसानों के हित में खड़े मिलते हैं। अब से पहले भी कांग्रेस ने अनेक बार किसानों पर अत्याचार के खिलाफ संघर्ष किया है।
विज्ञापन
वह पूर्व विधायक गजराज सिंह के पिता मामचंद के निधन पर शोक संवेदना प्रकट करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। मंदसौर में उपद्रव कराने में कांग्रेसियों का नाम उछलने के सवाल पर उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को जिन किसानों ने तीन बार वोट दिया,
विज्ञापन
उन्हें अपना हक मांगने पर गोली मिली। विपक्ष पर कीचड़ उछालने से पहले शिवराज सिंह वीडियो में पहले अपने विधायकों को पहचानें, उनको अपना असली चेहरा भी नजर आ जाएगा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी अन्नदाता के असली हिमायती हैं,
विज्ञापन
तभी तो यूपीए शासन में एक बार में ही किसानों का 72 हजार करोड़ रुपया माफ कर दिया गया था। दूसरी ओर देश के प्रधानमंत्री ने कर्ज माफ करने का वायदा कर किसानों का विधान सभा चुनावों में वोट लिया, अब धोखा किया जा रहा है।
उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस ने बझेड़ा, भट्टा परसोल के किसानों की जमीन वापस दिलवाई और अब वह सीधे मंडोला के किसानों का दुख दर्द सुनकर आ रहे हैं। वह राहुल गांधी के निर्देश पर सुबह वहां गए थे।
वहां निहत्थे किसानों और उनकी महिलाओं पर लाठीचार्ज किया गया, जो अन्याय है। किसान मजबूत होगा तो देश मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि जीएसटी में 18 प्रतिशत तक कर लगाकर व्यापारियों को कंगाल किए जाने का काम किया जा रहा है।
प्रदेश में कानून व्यवस्था चौपट हो गई है। अभी तो यही पता नहीं चल रहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री ने काम काज शुरू किया या नहीं, क्योंकि ऐसा कुछ लग नहीं रहा। चारों ओर अराजकता है। इस मौके पर एआईसीसी के सचिव एवं दिल्ली के पूर्व विधायक नसीब सिंह, प्रदेश के पूर्व मंत्री सतीश शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप कंसल,
प्रदेश कांग्रेस के मंत्री विजय गोयल, पूर्व विधायक गजराज सिंह, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सैय्यद अयाजुद्दीन, नगर अध्यक्ष दिनेश शर्मा और नवरत्न त्यागी आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।