फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Rahul Gandhi message began to travel.

राहुल गांधी की संदेश यात्रा शुरू

Sat, 15 Oct 2016 09:04 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो अमर उजाला, हापुड़ Updated Sat, 15 Oct 2016 09:04 PM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi message began to travel.
संदेश यात्रा - फोटो : अमर उजाला

राहुल गांधी की खाट सभा के बाद अब कांग्रेसी उनकी संदेश यात्रा को लेकर जिले में गांव गांव घूमेंगे। शनिवार को तहसील चौपला  के पास माहेश्वरी धर्मशाला से राहुल गांधी संदेश यात्रा का शुभारंभ हुआ।

विज्ञापन


27 अक्टूबर तक यात्रा जगह जगह सभाएं कर राहुल गांधी के संदेश को लोगों तक पहुंचाएंगे। यात्रा से पहले दिल्ली रोड स्थित माहेश्वरी धर्मशाला में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बाहर से आए पार्टी पदाधिकारियों का स्वागत किया गया।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष अयाजुद्दीन ने बताया कि जिले में इस यात्रा के तहत 15 से  27 अक्टूबर तक प्रत्येक विधान सभा में ब्लाक व न्याय पंचायत स्तर पर लोगों से संपर्क कर उन्हें राहुल गांधी के संदेश से अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्रा में कांग्रेस के पर्यवेक्षक नगेंद्र कुमार विकल, चुनाव प्रचार कमेटी के चेयरमैन व पूर्व सांसद सुरेंद्र प्रकाश गोयल, मंडल प्रभारी दीपक कुमार, मेहरबान आलम, विधायक गजराज सिंह, प्रदेश महासचिव व प्रचार कमेटी के चेयरमैन विजय गोयल शहर अध्यक्ष दिनेश शर्मा आदि यात्रा में शामिल रहेंगे।

15, 16, 17 अक्टूबर को हापुड़ विधान सभा की प्रत्येक न्याय पंचायत तक पहुंचेगी। गढ़ विधान सभा में 18,19, 20 व 21 अक्टूबर को, धौलाना में 22,23,24 व 25 अक्टूबर को


जबकि हापुड़ विधान सभा के बचे हुए क्षेत्र में 26 व 27 अक्टूबर को संपन्न होगी। यात्रा के दौरान कार्यकर्ता प्रतिदिन जगह जगह आठ सभाएं कर लोगों को कांग्रेस की नीतियों से अवगत कराएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed