फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Rahul Gandhi birthday celebrated

राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया

Mon, 20 Jun 2016 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हापुड़
अमर उजाला ब्यूरो/हापुड़ Updated Mon, 20 Jun 2016 01:29 AM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi birthday celebrated
राहुल गांधी का जन्मदिन मनाते कांग्रेसी। - फोटो : अमर उजाला

कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी का 46 वां जन्मदिन कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया। इस दौरान संगठन को मजबूत करने और विधान सभा चुनाव की तैयारी में जुटने का कार्यकर्ताओं से आह्वान किया गया।

विज्ञापन


शिवपुरी स्थिति कांग्रेस के शहर अध्यक्ष दिनेश शर्मा के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधायक गजराज सिंह ने राहुल गांधी की लंबी उम्र की कामना की। प्रदेश महासचिव विजय गोयल ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता कांग्रेस की मजबूती के लिए कार्य करें।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष सैय्यद अयाजुद्दीन ने कहा कि कार्यकर्ता एकजुट होकर विधानसभा चुनाव में जिले की तीनों सीटों पर कांग्रेस का परचम लहराएं। शहर अध्यक्ष दिनेश शर्मा ने कार्यकर्ताओं को एक जुट होने की नसीहत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान पीसीसी सदस्य सत्यनारायण अग्रवाल आशाराम शर्मा, मनोज शर्मा, महेंद्र त्यागी, डा.ललित शर्मा, मनमोहन शर्मा, मगन प्रकाश त्यागी, रतनलाल पार्चा, अजय चौधरी, संजीव त्यागी, मनोज कौशिक, विक्की शर्मा, विवेक शर्मा, चमन यादव, डा. इरशाद, खड़क सिंह, राजकुमार, कफील अहमद, मुशर्रफ चौधरी, पालिका सदस्य सुशील शास्त्री, अलका भटनागर, प्रताप सिंह छज्जू, अमित सैनी, भरतलाल, विकास त्यागी, राजेश गौतम, सतेंद्र सिंह, विजेंद्र कोरी आदि मौजूद थे।

दीर्घायु की कामना की
कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेसियों ने गरीब और निराश्रितों को भोजन-वस्त्र के साथ मरीजों को फल वितरित किए। कांग्रेसियों ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर सभी मोर्चों में विफल होने का आरोप भी लगाया।


ब्रजघाट गंगानगरी समेत बहादुरगढ़ के डेहरा कुटी में कुलदीप शर्मा के अहाते पर रविवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी का 46 वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम गढ़ में हुआ, जहां राजीव गांधी विचार मंच के पूर्व राष्ट्रीय सचिव सुबोध त्यागी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ. फराहीम, ब्लॉक अध्यक्ष संजीव शर्मा, नगराध्यक्ष हरीश पुरुषोत्तम, सुशील गुड्डू इस्तेकार चौधरी, चंद्रपाल केन मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed