फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Questions raised on woman's death, now Bisra investigation will reveal the secret

Hapur News: महिला की मौत पर उठे सवाल, अब बिसरा जांच से खुलेगा राज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
Questions raised on woman's death, now Bisra investigation will reveal the secret
पिलखुवा। राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित एक अस्पताल में महिला की मौत के बाद उठे विवाद में अब जांच का केंद्र बिसरा रिपोर्ट बन गई है। उपचार को लेकर गंभीर आरोपों और अस्पताल में हुए हंगामे के बावजूद रविवार तक किसी भी पक्ष ने कोतवाली पुलिस को लिखित तहरीर नहीं दी है। वहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया। जिसके चलते बिसरा सुरक्षित कर जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन


शनिवार को जनपद गाजियाबाद थाना भोजपुर क्षेत्र के अमराला गांव की 44 वर्षीय अनीता देवी की उपचार के दौरान मौत के बाद शनिवार को अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा हुआ था। परिजनों ने चिकित्सक पर गलत उपचार का आरोप लगाया था जबकि अस्पताल पक्ष की ओर से भी आरोप लगाए गए थे। विवाद के दौरान दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट के आरोप लगाए थे। पुलिस ने अस्पताल पक्ष के सूरज सक्सेना और सोनम शर्मा व परिजनों की ओर से सुनील और संदीप कुमार का चिकित्सीय परीक्षण भी कराया था। घटना के बाद कई घंटे तक अस्पताल परिसर में तनावपूर्ण स्थिति बनी रही लेकिन पूरे घटनाक्रम के बावजूद किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस को लिखित शिकायत नहीं दी गई है। ऐसे में फिलहाल पुलिस तहरीर और जांच रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन

मामले में सीओ अनीता चौहान ने बताया कि पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। बिसरा सुरक्षित कर जांच के लिए भेजा गया है। अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed