{"_id":"57d6c81d4f1c1b932cd4777b","slug":"python-rises-panic-among-villagers","type":"story","status":"publish","title_hn":"अजगर निकलने से ग्रामीणों में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अजगर निकलने से ग्रामीणों में दहशत
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Mon, 12 Sep 2016 08:53 PM IST
विज्ञापन
अजगर निकलने से दहशत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेतों में अजगर निकलने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया। वन विभाग की टीम के मौके पर नहीं पहुंचने से ग्रामीणों में आक्रोश है।
विज्ञापन
सिंभावली क्षेत्र के गांव खुडलिया के जंगल में स्थित आईटीआई के पास स्थित एक खेत में सोमवार की दोपहर एक बजे 15 फुट लंबा अजगर देखकर ग्रामीणों में सनसनी फैल गई। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने वन विभाग को दी,
विज्ञापन
लेकिन घंटे बाद भी वन विभाग की टीम के मौके पर न पहुंचने से ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। जिसके बाद कुछ युवाओं ने ग्रामीणों के साथ मिलकर अजगर को काबू में कर लिया और गंग नहर के पास जंगल में छोड़ दिया।
विज्ञापन
प्रभारी वन रेंजर अशोक चौधरी ने बताया कि उन्हें इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है।