फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   python enter in fridge

Hapur News: फ्रिज में घुसा अजगर, वन विभाग की टीम ने पकड़ा

Sun, 17 Sep 2023 10:37 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Sun, 17 Sep 2023 10:37 PM IST
विज्ञापन
python enter in fridge
हापुड़। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव बागड़पुर मुदाफरा में एक ग्रामीण के घर में रखे फ्रिज में शनिवार रात अचानक अजगर घुस गया। पता चलते ही परिजन दहशत में आ गए और आनन फानन में वन विभाग की टीम को जानकारी दी गई। देर रात वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद अजगर को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया।
विज्ञापन


गांव बागड़पुर मुदाफरा में देवेंद्र सिंह का मकान है। घर के आंगन में फ्रिज रखा हुआ था। देर रात किसी समय फ्रिज में अचानक अजगर घुस गया। परिवार का कोई सदस्य पानी लेने के लिए उठा तो उसने अजगर को फ्रिज के पिछले हिस्से में घुसा हुआ देखा। जिससे उसके होश उड़ गए। परिजनों ने आसपास के लोगों को भी इस बात की जानकारी दी तो मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। आनन फानन में इसकी सूचना पर वन निरीक्षक संजीव कुमार टीम के साथ यहां पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद अजगर को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ा गया। घर के अंदर घुसकर फ्रिज में अजगर घुसने को लेकर हर कोई हैरान है। ग्रामीण दहशत में हैं और उन्हें आशंका है कि और भी अजगर आसपास के क्षेत्र में हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed