{"_id":"570d1ba74f1c1ba1054a6aba","slug":"pwi-charge-deposed","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेल पटरी की चोरी के मामले में पीडब्लूआई इंचार्ज पद से हटाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेल पटरी की चोरी के मामले में पीडब्लूआई इंचार्ज पद से हटाए
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Tue, 12 Apr 2016 09:30 PM IST
विज्ञापन
रेल
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर रेलवे मजदूर यूनियन (यूआरएमयू) के शाखा कार्यालय में कार्यकर्ताओं की आपात बैठक में ध्वनिमत से रेल पटरी चोरी की शिकायत पर जांच के बाद पीडब्लूआई को इंचार्ज पद से हटाने क रेल प्रशासन के निर्णय का स्वागत करते हुए रेलवे स्टेशन पर जुलूस निकाला गया।
विज्ञापन
यूआरएमयू हापुड़ के पदाधिकारियों और सदस्यों ने सहायक मंडल अभियन्ता हापुड़ को ओपी शर्मा पीडब्लूआई इंचार्ज के विरोध रेल चोरी का मामला उठाया था। जिसमें आरपीएफ हापुड़ को जांच दी गई थी। 28 जनवरी को यूनियन ने इस संबंध में एचपीयू स्टेशन पर धरना दिया गया था।
विज्ञापन
ओपी शर्मा पीडब्लूआई के विरुद्ध ठोस कार्यवाही न होने पर यूनियन के पदाधिकारियों ने मंडल के पदाधिकारियों के साथ मंडल रेल प्रबंधक से बैठक कर ओपी शर्मा के विरुद्ध कार्यवाही की मांग की गई थी।
विज्ञापन
यूनियन के महामंत्री बीसी शर्मा ने इस मुद्दा को महाप्रबंधक के समक्ष रखा। महाप्रबंधक उत्तर रेलवे ने दोषी के विरुद्ध जांच करके कार्यवाही करने का आश्वासन दिया था।
नवनियुक्त शाखा अध्यक्ष विनीत शर्मा व शाखा सचिव एस.के.उपाध्याय ने बताया कि महाप्रबंधक के हस्तक्षेप के बाद मंडल रेल प्रबंधक मुरादाबाद ने ओपी शर्मा को पीडब्लूआई हापुड़ इंचार्ज के पद से 11 अप्रैल को अपने पत्र के द्वारा हटा दिया गया।
इस पर यूनियन के कार्यकर्ताओं ने विजयी जुलूस निकाला। जुलूस में विजय शर्मा, राजाराम मीना, रामकेश मीना, मुकेश शर्मा, सतेन्द्र सिंह, एसके पालीवाल, रामकेश, एच.एस.चौहान, हरिपाल मीना, राकेश तिवारी, अमर सिंह, गोविन्द राम मीना, पवन, चेतराम मीना, राहुल, अनिल, रविन्द्र, अनिल सुरेन्द्र, रूपचंद मीना, सुमित, धारा सिंह, बुद्ध प्रकाश, रामौतार, आदि मौजूद थे।