{"_id":"576bf0aa4f1c1bef58b484ba","slug":"public-service-center-will-open-in-the-wards","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम पंचायत व वार्डों में खुलेंगे जनसेवा केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम पंचायत व वार्डों में खुलेंगे जनसेवा केंद्र
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Thu, 23 Jun 2016 07:53 PM IST
विज्ञापन
वाशिंदों को मिलेगी ई-गवर्नेंस की सुविधा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले की ग्राम पंचायत और वार्डों में जनसेवा केंद्र खोले जाएंगे। इससे जिले के वाशिंदों को ई-गवर्नेंस की बेहतर सुविधा मिलेगी। कलेक्ट्रेट में गुरुवार को ई-गवर्नेंस योजना की बैठक में यह जानकारी अपर जिलाधिकारी रजनीश राय ने दी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अपर जिलाधिकारी ने कहा कि ई-डिस्ट्रिक्ट सोसाइटी का मुख्य उद्देश्य जिले में ई-गवर्नेंस को सुचारू रूप से लागू कराना हैं।
विज्ञापन
इसके लिए जिला एवं तहसील तथा ब्लाक स्तर पर कंप्यूटर लैब की स्थापना की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर/जिला सूचना विज्ञान अधिकारी जन सेवा केंद्रों का भ्रमण कर उनका निरीक्षण करें एवं समय-समय पर अपनी रिपोर्ट उन्हें दी जाए।
विज्ञापन
ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर वरुण कुमार ने बताया कि जिले की 273 ग्राम पंचायत और हापुड़, पिलखुवा, बाबूगढ़, गढ़मुक्तेश्वर के 96 वार्डों में जन सेवा केंद्र खोले जाने है। दिसंबर तक हर हाल में यह केंद्र खुल जाएंगे।
इस कार्य के लिए विभिन्न कंपनियों के आवेदन मिले हैं। नियमानुसार उन पर विचार वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा किया जाएगा। जिले में ई-गवर्नेन्स की बेहतर सुविधा जिले वासियों को दिलाई जाएगी।