{"_id":"649863304108eea7a50d13f4","slug":"protest-of-rama-medical-college-student-hapur-news-c-30-1-140289-2023-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: रामा मेडिकल कॉलेज में एमडी व एमएस के छात्रों का धरना जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: रामा मेडिकल कॉलेज में एमडी व एमएस के छात्रों का धरना जारी
Sun, 25 Jun 2023 09:24 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Sun, 25 Jun 2023 09:24 PM IST
विज्ञापन
पिलखुवा। एनएच-9 किनारे रामा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में रविवार को भी एमएड व एमएस के छात्रों का धरना जारी रहा। इमरजेंसी सेवाओं को छोड़कर सभी सेवाएं बाधित रहीं। वहीं शनिवार की शाम छात्रों का एक प्रतिनिधि मंडल मेरठ विश्वविद्यालय में राजिस्ट्रार से मिला और उन्हें समस्या से अवगत कराया।
रामा मेडिकल कॉलेज ने वर्ष 2020-21 में एमडी और एमएस की संबद्धता के लिए चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ में आवेदन किया था। जिसके उपरांत कॉलेज ने मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया में आवेदन किया और नीट के माध्यम से छात्रों को प्रवेश दिए गए। जिस पर विश्वविद्यालय ने बिना नैक मूल्यांकन के संबद्धता देने पर आपत्ति लगा दी। इसके उपरांत दिसंबर 2021 में कॉलेज ने नैक मूल्यांकन कराया। लेकिन कॉलेज द्वारा इसकी जानकारी विश्वविद्यालय को नहीं दी। प्रवेश लेने वाले छात्रों को परीक्षा फार्म भरने के दौरान पता चला की कॉलेज को अभी तक विश्वविद्यालय से मान्यता ही नहीं मिली है। जिसके चलते विश्वविद्यालय ने कॉलेज पर लापरवाही बरतने और बिना मान्यता प्रक्रिया पूरी किए छात्रोंं का प्रवेश लेने पर 25 लाख रुपये का जुर्माना लगाते छात्रों की परीक्षाओं को हटा दिया। इसी से गुस्साए छात्रों ने कॉलेज और अस्पताल को बंद किया हुआ है। अस्पताल में केवल इमरजेंसी सेवाएं चल रही हैं। छात्र चार दिन से धरने पर बैठे हैं। धरनारत छात्रों ने बताया कि शनिवार देर शाम एक प्रतिनिधि मंडल ने सीसीएसयू मेरठ जाकर रजिस्ट्रार धीरेंद्र कुमार से वार्ता कर उन्हें सारी समस्याओं से अवगत करया। छात्रों ने बताया कि रजिस्ट्रार ने जल्द समस्या के समाधान का आश्वासन दिया है। छात्रों का कहना है कि कॉलेज ने उनका भविष्य बर्बाद कर दिया है। इसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
एसडीएम संतोष उपाध्याय का कहना है कि समाचार पत्रों के माध्यम से मामले की जानाकरी प्राप्त हुई है। लेकिन अभी तक इस बाबत उनके पास कोई शिकायत नहीं आई है। शिकायत मिलने पर नियामानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।