{"_id":"66c4cdc6c01af8117e010ebb","slug":"protest-of-kishan-majdoor-sanghathan-hapur-news-c-138-1-pkw1001-103778-2024-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: जेई पर कार्रवाई के लिए किसानों ने एक्सईएन का किया घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: जेई पर कार्रवाई के लिए किसानों ने एक्सईएन का किया घेराव
Tue, 20 Aug 2024 10:39 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Tue, 20 Aug 2024 10:39 PM IST
विज्ञापन
पिलखुवा। किसान मजदूर संगठन ने सपनावत बिजलीघर के अवर अभियंता राजकुमार पर अभद्रता करने एवं भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए ऊर्जा निगम के डिवीजन कार्यालय पर जमकर हंगामा किया। किसानों ने अधिशासी अभियंता मनीष कुमार यादव का घेराव कर अवर अभियंता के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
किसान मजदूर संगठन के कार्यकर्ता मंगलवार को महासचिव ब्रह्म सिंह राणा के नेतृत्व में अधिशासी अभियंता के कार्यालय पहुंचे, और नारेबाजी करते प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। ब्रह्मसिंह राणा ने बताया कि सपनावत बिजली पर तैनात अवर अभियंता किसानों का शोषण कर रहा है। वह भ्रष्टाचार में पूरी तरह लिप्त हैं। वह आत्महत्या करने और फर्जी केस में फंसाने की धमकी देता है। उन्होंने जेई के खिलाफ कार्रवाई और नारायणपुर गांव की जर्जर लाइन और ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने की मांग की। अधिशासी अभियंता ने दोषी के खिलाफ जांच कर कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत कराया है। इस अवसर पर राम अवतार सिसोदिया, देवेंद्र सिंह, रविंद्र चौहान, हेम सिंह, संजय कुमार समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वहीं, सपनावत बिजलीघर के अवर अभियंता राजकुमार ने लगाए गए आरोपों को निराधार बताया है। अधिशासी अभियंता मनीष कुमार यादव ने बताया कि सपनावत बिजलीघर के अवर अभियंता के खिलाफ शिकायत प्राप्त हुई है, जिसकी जांच कराई जाएगी। जांचोपरांत दोषी पाए जाने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।