{"_id":"570a9fdf4f1c1bfe6ec810c9","slug":"protest-for-the-removal-of-sp-district-president","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदर्शन कर सपा जिलाध्यक्ष को हटाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदर्शन कर सपा जिलाध्यक्ष को हटाने की मांग
अमर उजाला, ब्यूरो/हापुड़
Updated Mon, 11 Apr 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली रोड स्थित सपा जिला कार्यालय पर रंगरेलियां मनाते प्रेमी-युगल के पकड़े जाने के मामले में रविवार को सपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर सपा जिलाध्यक्ष को हटाने की मांग की।
विज्ञापन
प्रदर्शन में सपा युवजन सभा के पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अनिल आजाद एडवोकेट ने कहा कि पार्टी के मान-सम्मान और छवि को बचाए के लिये संघर्ष जारी है।
विज्ञापन
पार्टी के नेताओं द्वारा बहन-बेटियों के मान-सम्मान की रक्षा के लिए तरह-तरह की योजना संचालित है, लेकिन सपा के जिलाध्यक्ष जिला मुख्यालय पर बहन-बेटियों की अस्मत से खेलने वालों को बचाने में लगे हुए हैं।
विज्ञापन
हाजी साजिद हसन ने कहा कि जब तक जिलाध्यक्ष को उनके पद से नहीं हटाया जाता, तब तक पार्टी पदाधिकारी चैन से नहीं बैठेंगे। इकबाल कुरैशी, श्याम सुंदर भुर्जी, जहीर सलमानी, कलुवा, मुकेश, मदन कुमार, राजा राम, जाहिद, शरमेश, उस्मान आदि रहे।
जिलाध्यक्ष के खिलाफ हो रही साजिश
समाजवादी विचार प्रसार सभा के पूर्व जिलाध्यक्ष युसुफ राजा ने एक बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि कुछ लोग सपा के जिलाध्यक्ष किशन सिंह तोमर को बदनाम कर खुद को उस गरिमामयी गद्दी पर बैठने का ताना-बाना बुन रहे हैं। जबकि सारे समाज को पता है कि जिलाध्यक्ष ने सच्चाई, औरजनता के सेवक के रूप में पार्टी के लिए काम किया है।