फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Prohibiting idol immersion in the Ganges.

गंगा में मूर्ति विसर्जन रोकने की मांग

Sat, 10 Sep 2016 09:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Sat, 10 Sep 2016 09:01 PM IST
विज्ञापन
Prohibiting idol immersion in the Ganges.
नमामि गंगे समिति ने किया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी गंगा में धड़ल्ले से गणपति की मूर्तियों का विसर्जन किया जा रहा है। इसके विरोध में शनिवार को नमामि गंगे समिति ने प्रदर्शन किया। समिति ने नदी में मूर्तियों का विसर्जन बंद न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

विज्ञापन


नमामि गंगे समिति के जिला संयोजक अशोक शर्मा ने कहा कि  एक तरफ केंद्र सरकार मोक्ष दायिनी गंगा की स्वच्छता को लेकर तमाम कार्यक्रम चला रही है, वहीं प्रदेश में एनजीटी और हाईकोर्ट के आदेशों की अवहेलना की जा रही है।
विज्ञापन


डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि केमिकल युक्त रंगों से रंगी मूर्तियां गंगा को प्रदूषित कर रही हैं। इसे रोकना बेहद जरूरी है। पुलिस और प्रशासन की अनदेखी के कारण ब्रजघाट में मूर्तियों का विसर्जन बेरोकटोक हो रहा है। विसर्जन न रोके जाने पर उन्होंने बडे़ स्तर पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शन में नरेंद्र तोमर, डॉ. अविनाश शर्मा, सुमन प्रकाश त्यागी, डॉ. मगन, सतनाम यादव, रोहित मल्होत्रा, विनय त्यागी, महेंद्र चौहान, मोहन केवट, दीपचंद केवट, दलबीर, योगेंद्र पहलवान, उमा देवी सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल रहे।


एसडीएम शमशाद हुसैन ने बताया कि उच्च न्यायालय के आदेशों के अनुसार देवी-देवताओं की मूर्तियों को गंगा में विसर्जित नहीं होने दिया जाएगा। अगर गढ़-ब्रजघाट गंगा में मूर्तियों का विसर्जन हुआ है तो इसकी जांच कराकर लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed