फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   production of vegetables decreases

Hapur News: बारिश से सब्जियों के उत्पादन पर असर, बढ़े दाम

Sun, 14 Jul 2024 10:24 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Sun, 14 Jul 2024 10:24 PM IST
विज्ञापन
production of vegetables decreases
हापुड़। बारिश के कारण खेतों में पानी भर जाने से फसलों के उत्पादन पर असर पड़ा है। जिससे मंडी में सब्जियों की आवक 50 फीसदी तक घट गई है। हिमाचल, राजस्थान, दिल्ली, बैंगलोर सहित अन्य राज्यों से सब्जी मंडी में पहुंच रही है, जिससे दामों में भी इजाफा हुआ है। फुटकर में तो दाम आसमान छू रहे हैं।
विज्ञापन


इस बार मानसून समय से पहले आ गया है। मैदानी क्षेत्र में जहां बारिश हो रही है, वहीं पहाड़ी क्षेत्रों में भी बुरा हाल है। जिले के आसपास क्षेत्रों में बारिश का पानी फसलों में भरने से फसलें नष्ट हो गई हैं या फिर उत्पादन पर असर पड़ा है। बारिश से पूर्व मंडी समिति में लोकल की सब्जियां अधिक आ रहीं थीं, लेकिन अब आवक न के बराबर है।
विज्ञापन


बारिश के कारण मंडी में सब्जी की आवक आम दिनों की अपेक्षा घटकर करीब आधी रह गई है। इसके कारण सब्जी के दाम बढ़ गए हैं। टमाटर की आवक हिमाचल से हो रही है जिससे टमाटर लाल होता जा रहा है और थोक में 25 किलो टमाटर कैरेट 1200 रुपये बिक रही है। प्याज राजस्थान और मध्य प्रदेश से आ रही है। मंडी के प्याज के दाम 30 से 35 रुपये किलो हैं, जबकि फुटकर में 50 रुपये प्रतिकिलो बिक रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


धनिया की आवक बंगलूरु और राजस्थान से हो रही है, शिमला मिर्च दिल्ली मंडी से आ रही है और थोक में 45 से 50 रुपये किलो बिक रही है, जबकि फुटकर में दाम दोगुना पहुंच गए हैं। वहीं गोभी और अरबी की आवक भी दूसरे जिलों से मंडी में हो रही है। जबकि लोकी, तौरी, भिंडी अभी लोकल से ही आ रही है।


मंडी समिति अध्यक्ष ब्रिजेश त्यागी ने बताया कि बारिश के कारण लोकल में फसलों के उत्पादन पर काफी प्रभाव पड़ा है। बारिश में श्रमिकों का भी टोटा हो जाता है, इसके कारण सब्जी टूट नहीं पाती। जिसकी वजह से सब्जी की आवक मंडी में कम हुई है। बारिश को लेकर किसान, व्यापारी तो चिंतित हैं तो सब्जी के बढ़ते दाम को लेकर आमजन भी परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed