फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Problem of electricity.

बिजली की समस्या पर भड़के व्यापारी

Thu, 08 Jun 2017 08:57 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Thu, 08 Jun 2017 08:57 PM IST
विज्ञापन
Problem of electricity.
बिजली की समस्या - फोटो : अमर उजाला

विभिन्न समस्याओं को लेकर बृहस्पतिवार को व्यापारियों ने बिजली निगम के अधिशासी अभियंता और एसडीओ का घेराव किया। अधिकारियों पर शोषण का आरोप लगा, व्यापारियों ने हंगामा भी किया।

विज्ञापन


हालांकि समस्याओं के निस्तारण के आश्वासन पर शांत हुए व्यापारियों ने जल्द राहत नहीं मिलने पर अगले सप्ताह फिर से घेराव की चेतावनी दी है।

इस दौरान श्यामेंद्र त्यागी ने बताया कि मोहल्ला खाई में बिजली निगम के कर्मचारियों ने एक उपभोक्ता को झूठी बिजली चोरी की रिपोर्ट बनाकर फंसाया है। उक्त उपभोक्ता के घर बीते कई सालों से विद्युत कनेक्शन है।
विज्ञापन


इसकी री चेकिंग की गुहार लगाई गई थी, लेकिन निगम अफसरों ने उपभोक्ता के खिलाफ एफआईआर कर दी। इतना ही नहीं एक अवर अभियंता ने उससे पांच हजार रुपये का सुविधा शुल्क भी हड़प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उद्यमी अशोक बबली ने बताया कि कसेरठ बाजार में 400 केवी क्षमता का ट्रांसफार्मर लगाया गया है। जो सड़क पर ही रखा हुआ है। इसके कारण अतिक्रमण हो रहा है।

वह कई बार निगम अफसरों से उक्त ट्रांसफार्मर को दो पोल के जरिए ऊपर रखवाने की मांग कर इसका इस्टीमेट भी वह एमडी कार्यालय से पास करा चुके हैं। लेकिन फिर भी समस्या जस की तस बनी है। इस दौरान अशोक बबली, श्यामेंद्र त्यागी, विनोद गुप्ता, संजय समेत दर्जनों व्यापारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed