फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Pro. Ram Gopal's car crashed, survived.

प्रो. रामगोपाल की कार दुर्घटनाग्रस्त, बाल-बाल बचे

Thu, 03 Dec 2015 01:14 AM IST
अमर उजाला, हापुड़
अमर उजाला, हापुड़ Updated Thu, 03 Dec 2015 01:14 AM IST
विज्ञापन
Pro. Ram Gopal's car crashed, survived.
एनएच-24 पर हापुड़ और पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र की सीमा पर बुधवार सुबह सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
विज्ञापन


हादसा एक कार को बचाने के प्रयास में हुआ। हादसे में प्रो. रामगोपाल यादव की कार क्षतिग्रस्त हो गई। उन्हें दूसरी गाड़ी मंगवाकर संभल रवाना किया गया।

सपा के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सांसद प्रो. रामगोपाल यादव बुधवार को कैबिनेट मंत्री नवाब इकबाल महमूद के बेटे के दावत-ए-वलीमा में हिस्सा लेने के लिए दिल्ली से संभल सड़क मार्ग से जा रहे थे।

एस्कोर्ट करने के लिए हापुड़ पुलिस की गाड़ी भी साथ में थी। हाईवे-24 पर अनवरपुर गांव के पास आगे चल रही पुलिस जीप के सामने अचानक एक कार आ गई।

उस कार को बचाने के लिए पुलिस जीप के ड्राइवर ने ब्रेक लगाए। तभी पीछे से प्रो. रामगोपाल यादव की इनोवा कार पुलिस जीप से जा टकराई और पीछे चल रही कार उनकी इनोवा से टकरा गई।
विज्ञापन


हादसे में प्रो. रामगोपाल यादव बाल-बाल बच गए। उनकी कार क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस और प्रशासन ने तत्काल दूसरी गाड़ी का बंदोबस्त कर प्रो. रामगोपाल यादव को संभल रवाना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ सिटी विशाल यादव ने बताया कि राज्यसभा सांसद सुरक्षित हैं और उन्हें दूसरी कार से रवाना किया गया। जिस कार को बचाने के चक्कर में हादसा हुआ, उसे तलाशा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed