फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Private Bus Crashes into Tree While Swerving to Avoid Motorcyclist; Driver and Conductor Injured

Hapur News: बाइक सवार को बचाने में पेड़ से टकराई निजी बस, चालक-परिचालक घायल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2026 10:41 PM IST
विज्ञापन
Private Bus Crashes into Tree While Swerving to Avoid Motorcyclist; Driver and Conductor Injured
सिंभावली क्षेत्र में हुए हादसे में क्षतिग्रस्त बस। संवाद
सिंभावली। गंगा एक्सप्रेसवे के निकट नए हाईवे पर गांव सिखैड़ा के पास बुधवार को बाइक सवार को बचाने के प्रयास में दिल्ली की ओर जा रही बस अनियंत्रित होकर सडक़ किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में चालक और परिचालक घायल हो गए। गनीमत रही कि बस में सवार यात्रियों को गंभीर चोट नहीं आई।
विज्ञापन


गांव दौताई निवासी चालक मुन्नवर बस को गढ़ से दिल्ली की ओर लेकर जा रहा थे। जैसे ही बस नए हाईवे पर गंगा एक्सप्रेस-वे के पास गांव सिखैड़ा के पास पहुंची, तभी अचानक सामने एक बाइक सवार आ गया। चालक ने बाइक सवार को बचाने के लिए बस को मोडऩे का प्रयास किया, लेकिन तेज रफ्तार के कारण बस अनियंत्रित हो गई और सडक़ किनारे खड़े पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर आसपास के लोगों ने तुरंत चालक मुन्नवर और परिचालक सोनू निवासी गजरौला को बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को छुट्टी दे दी गई। हादसे के बाद कुछ देर तक हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई।
विज्ञापन


सीओ स्तुति सिंह का कहना है कि बस में कोई यात्री नहीं था। घायल चालक और परिचालक को उपचार दिला दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed