{"_id":"6a7616aa7d7a710fa207297c","slug":"principal-arrested-on-charges-of-molesting-a-class-11-student-hapur-news-c-135-1-hpr1001-146273-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: प्रधानाचार्य पर कक्षा 11वीं की छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: प्रधानाचार्य पर कक्षा 11वीं की छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप, गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
बाबूगढ़। थाना क्षेत्र के गांव स्थित एक इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य ने कक्षा 11वीं की छात्रा को चाॅकलेट देने के बहाने अपने ऑफिस में बुला लिया और छेड़छाड़ की। आरोप है कि पुलिस में शिकायत करने पर आरोपी के साथी पूर्व प्रधानाचार्य ने छात्रा के पिता को उसकी शादी न होने देने की धमकी दी।
पुलिस ने छात्रा के पिता की तहरीर पर कॉलेज के प्रधानाचार्य व उसके साथी व पूर्व प्रधानाचार्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपी प्रधानाचार्य को गिरफ्तार कर लिया गया है।
एक गांव निवासी व्यक्ति ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि उनकी सबसे छोटी पुत्री एक इंटर कॉलेज में कक्षा 11वीं में पढ़ती है। आरोप है कि नौ जुलाई को सुबह करीब साढ़े आठ बजे दूसरे घंटे में प्रधानाचार्य महेश चंद्र शर्मा निवासी मोहल्ला आनंद लोक त्यागीनगर हापुड़ ने उनकी पुत्री को चाॅकलेट देने के बहाने अपने ऑफिस में बुलाया और छेड़छाड़ करने लगा।
विज्ञापन
घटना की शिकायत पिता से करने की बात कहकर उनकी पुत्री ऑफिस से बाहर निकल आई। घटना के चार पांच दिन बाद आरोपी ने उनकी पुत्री को नए कपड़े दिलाने व अन्य ऑफर दिए।
इन सब बातों से पुत्री अधिक डर गई और घर पहुंचकर अपनी बड़ी बहन से कॉलेज से अपना नाम कटवाने की बात कहकर उसे आपबीती बताई। उनकी बड़ी पुत्री ने घटना की जानकारी उनके पास आकर उन्हें दी। 18 जुलाई को उन्होंने व उनकी पुत्री ने कॉलेज प्रबंधक को आरोपी के खिलाफ एक प्रार्थना पत्र दिया।
उस दिन के बाद आरोपी न तो कॉलेज आया और न ही प्रबंध समिति ने आरोपी के खिलाफ कोई दंडात्मक कार्रवाई की। आरोप है कि आरोपी ने अपने दोस्त पूर्व प्रधानाचार्य राजकुमार शर्मा निवासी गांव बछलौता से उनपर दबाव भी बनवाया।
छात्रा के पिता की तहरीर पर महेशचंद शर्मा व राजकुमार शर्मा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी प्रधानाचार्य को गिरफ्तार कर लिया गया है। - अनीता चौहान, सीओ