फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   prepaid meter in houses

Hapur News: 2.90 लाख उपभोक्ताओं को प्रीपेड मीटर से मिलेगी बिजली

Sat, 27 Jul 2024 09:38 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Sat, 27 Jul 2024 09:38 PM IST
विज्ञापन
prepaid meter in houses
हापुड़। जिले के तीनों डिवीजन में 2.90 लाख उपभोक्ताओं को जल्द ही स्मार्ट मीटर से बिजली आपूर्ति मिलेगी। प्रीत विहार और पटना मुरादपुर फीडर पर ट्रायल के तौर पर मीटर लगा दिए गए हैं। अगस्त के पहले सप्ताह से उपभोक्ताओं के परिसर पर प्रीपेड मीटर लगेंगे, इसके लिए कंपनी को भी नामित किया जा चुका है।
विज्ञापन


शहरी और देहात अंचल के घरेलू, व्यावसायिक उपभोक्ताओं को डिजिटल मीटर से सप्लाई मिल रही है। पिछले दो साल से इन मीटरों की निगम कार्यालय में भारी कमी बनी हुई है। अब यह कमी प्रीपेड मीटर से दूर हो जाएगी। उपभोक्ताओं के परिसर पर चरणवार मीटर लगेंगे, शुरूआत में शहरी क्षेत्र को शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन


जिन क्षेत्रों में बिजली की चोरी अधिक है, वहां आर्मर्ड केबिल से जोड़कर स्मार्ट मीटरों से सप्लाई दी जाएगी। इंटेली कंपनी को इसके लिए नामित किया गया है। ट्रायल के तौर पर प्रीत विहार और पटना मुरादपुर बिजलीघर के फीडर पर प्रीपेड मीटर लगाए गए हैं। जिनसे उपभोक्ताओं को दी जा रही आपूर्ति और इसके सापेक्ष हो रही वसूली की समीक्षा हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




दो उपखंड अधिकारियों को मिल चुका है प्रशिक्षण

योजना को अमली जामा पहनाने के लिए दो उपखंड अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। मास्टर ट्रेनर के तौर पर अन्य कर्मचारियों को भी इनके द्वारा प्रशिक्षित किया जा चुका है। अब आसानी से इस व्यवस्था को लागू किया जा सकेगा।




इस तरह मिलेंगी सुविधाएं

* स्मार्ट मीटर प्रीपेड होंगे, जो मोबाइल की तर्ज पर रिचार्ज होंगे।

* आर्मर्ड केबल से लैस होंगी लाइन।

* कई कंपनियों की बिजली चुनने का होगा ऑपशन।

* ओवर लोडिंग पर मीटर करेगा ट्रिप।

* दिन और रात में समय के अनुसार रीडिंग के रेट परिवर्तित हो सकते हैं।



डिजिटल मीटर उपभोक्ताओं की स्थिति

डिविजन मीटर उपभोक्ता

हापुड़ 98444

गढ़मुक्तेश्वर 98782

पिलखुवा 94566



अगस्त के पहले सप्ताह में लगने शुरू होंगे मीटर

उपभोक्ताओं के परिसरों पर अगस्त महीने के पहले सप्ताह से ही स्मार्ट मीटर लगाने शुरू कर दिए जाएंगे। प्रीत विहार और पटना मुरादपुर बिजलीघर के फीडर पर शुरूआत में मीटर लगाए गए हैं। - राजवीर सिंह, अधिशासी अभियंता मीटर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed