{"_id":"8660a486b7474ae17d6873983861e203","slug":"pregnent-lady-got-searious-doctor-not-respond-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तड़पती रही महिला नहीं किया अल्ट्रासाउंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तड़पती रही महिला नहीं किया अल्ट्रासाउंड
अमर उजाला, हापुड़
Updated Sat, 26 Dec 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भले ही प्रदेश सरकार ने अस्पतालों में निशुल्क अल्ट्रासाउंड के निर्देश दिए हैं लेकिन नगर की सीएचसी में मरीजों को बाहर से अल्ट्रासाउंड कराने की हिदायत दी जा रही रही।
शनिवार को सीएचसी पर प्रसव कराने पहुंची रघुनाथपुर निवासी एक महिला का भी अल्ट्रासांउड नहीं किया गया, वह घंटों अस्पताल में ही तड़पती रही।
गांव रघुनाथपुर निवासी मोनिका प्रसव कराने आशा मनोज तोमर के साथ गढ़ रोड स्थित सीएचसी पर पहुंची। चिकित्सकों ने बच्चे की धड़कन कम होने की बात कह, अल्ट्रासाउंड कराने को कहा।
जब अल्ट्रासाउंड कक्ष में गई तो चिकित्सक ने बाहर से अल्ट्रासाउंड कराकर लाने की हिदायत दी। महिला ने बताया वह घंटों अस्पताल में ही तड़पती रही लेकिन किसी को तरस नहीं आया।
विज्ञापन
अस्पताल में कोई महिला डॉक्टर तैनात नहीं होने के कारण महिला को कोठीगेट स्थित पीएचसी पर किसी महिला चिकित्सक से अल्ट्रासाउंड के लिए लिखवाकर लाने को बोला गया था। बाहर से अल्ट्रासाउंड कराने की बात नहीं की गई। - डा.सुरेश यादव, सीएचसी अधीक्षक
फिलहाल मामला संज्ञान में नहीं है। फिर भी शिकायत मिलने पर वह आवश्यक कार्रवाई करेंगे। - डा.आरवी सिंह, कार्यवाहक सीएमओ