{"_id":"69e7ae30fdb6c3b4ca0d089c","slug":"preets-double-century-helped-k9-cricket-academy-win-the-match-hapur-news-c-135-1-hpr1003-140271-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: प्रीत के दोहरे शतक की बदौलत के9 क्रिकेट अकादमी ने जीता मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: प्रीत के दोहरे शतक की बदौलत के9 क्रिकेट अकादमी ने जीता मैच
विज्ञापन
क्रिकेट मैच के बाद खिलाडी का स्वागत करते अतिथि। संवाद
हापुड़। मूलचंद क्रिकेट अकादमी के मैदान पर के9 क्रिकेट अकादमी और मूलचंद क्रिकेट अकादमी के बीच मैच खेला गया। इसमें प्रीत के दोहरे शतक की बदौलत के9 क्रिकेट अकादमी ने 84 रन से जीत दर्ज की।
के9 क्रिकेट अकादमी के खिलाड़ियों ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 40 ओवर में पांच विकेट खोकर 340 रन बनाए, इसमें प्रीत ने नाबाद 209 रन, नित्यवर्धन त्यागी ने 31 रन, यश कर्दम ने 27 रन का योगदान दिया। मूलचंद क्रिकेट अकादमी की तरफ से गेंदबाजी करते हुए समीर रिजवी, तुषार कुमार, जतिन कुमार, सारस्वत ने एक एक विकेट हासिल किया।
लक्ष्य का पीछा करते उतरे मूलचंद क्रिकेट अकादमी के खिलाड़ी निर्धारित ओवर में नौ विकेट खोकर 256 रन ही बना सके और 84 रन से मैच हार गए, इसमें तुषार कुमार ने 76 रन, सरबजीत सिंह ने 79 रन, कुणाल कुमार ने 28 रन का योगदान दिया। के9 क्रिकेट अकादमी की तरफ से गेंदबाजी करते हुए मयंक सिंह, अंश सिवाल, हिमांशु, राहुल सिंह ने दो दो विकेट हासिल किए।