{"_id":"588b64744f1c1b5c02cf6d41","slug":"power-cut-of-three-localities","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेई की लापरवाही से रातभर गुल रही तीन मोहल्लों की बत्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेई की लापरवाही से रातभर गुल रही तीन मोहल्लों की बत्ती
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Fri, 27 Jan 2017 09:35 PM IST
विज्ञापन
बिजली
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बृहस्पतिवार रात जहां एक ओर बारिश की वजह से दर्जनों मोहल्लों की बिजली गुल रही, वहीं स्वर्ग आश्रम रोड के तीन मोहल्लों को जेई की लापरवाही के कारण बिजली की किल्लत झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
स्वर्ग आश्रम रोड पर नाला निर्माण के दौरान नगर पालिका के कर्मचारियों ने शट डाउन लिया था, जिसे वापस करने के बावजूद निगम अफसरों ने प्रभावित मोहल्लों में आपूर्ति बहाल नहीं की।
विज्ञापन
स्वर्ग आश्रम रोड के मोहल्ला त्यागी नगर, मजिस्ट्रेट कॉलोनी और इंद्रलोक को पटना मुरादपुर बिजलीघर से आपूर्ति दी जाती है। बृहस्पतिवार को चौराखी मंदिर के पास नगर पालिका के कर्मचारी नाला निर्माण का कार्य कर रहे थे।
विज्ञापन
पास में ही 400 और 250 केवी क्षमता का ट्रांसफार्मर होने के कारण नगर पालिका कर्मचारियों ने जेई से वार्ता कर शट डाउन लिया था। बरसात के चलते नगर पालिका की ओर से शट डाउन को वापस कर दिया गया था।
बावजूद इसके ऊर्जा निगम के अवर अभियंता ने प्रभावित मोहल्लों में बिजली आपूर्ति शुरू नहीं करवाई। इसके चलते इन मोहल्लों के लोगों को पूरी रात बिजली नहीं मिल सकी।
जेई धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि नगर पालिका की ओर से शट डाउन लिया गया था, लेकिन देर रात तक काम चलने के कारण वह लाइन को दुरुस्त नहीं करा सके थे। शुक्रवार सुबह तीनों मोहल्लों की आपूर्ति सुचारु कर दी गई थी।
वहीं अधीक्षण अभियंता बीएल मौर्य ने कहा कि इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस संबंध में जेई से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा।