फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Power cut for four hours at night.

रुला रही बिजली, रात में चार घंटे गुल

Sat, 07 May 2016 10:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Sat, 07 May 2016 10:20 PM IST
विज्ञापन
Power cut for four hours at night.
बिजली - फोटो : demo pic

गर्मी बढ़ने के साथ ही बिजली भी लोगों को रुलाने लगी है। शुक्रवार की रात चार घंटे की अघोषित कटौती से इस भीषण गर्मी में लोग बिलबिला उठे। हाल यह रहा कि लोगों की रात जागते ही बीत गई।

विज्ञापन


वहीं, सुबह-शाम बिजली गुल होने से पानी की समस्या से भी लोगों को जूझना पड़ा। महकमे के अफसरों की माने तो यह कटौती लखनऊ कंट्रोल से की गई थी। उधर, इलाकाई लोगों ने नाराजगी भरे लहजे में कहा कि बिजली कटौती की तो हद पार कर गई है।
विज्ञापन


लखनऊ से जारी नगर के शेड्यूल के अनुसार शहर को दिन और रात में 20 घंटे बिजली आपूर्ति मिलनी है। सुबह 6-8 व शाम को 6-8 बजे तक चार घंटे की नियमित कटौती की जानी है। लेकिन गर्मी का तापमान बढ़ते ही यह शेड्यूल बिगड़ने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिन-ब-दिन बिजली की अघोषित कटौती बढ़ती जा रही है। शुक्रवार रात में 11 बजे अचानक लखनऊ कंट्रोल से कटौती कर दी गई। बिना रोस्टिंग समय के आपूर्ति गुल होने से लोग परेशान हो उठे।

लोगों ने बिजलीघरों पर फोन किया तो कटौती के बारे में जानकारी मिलने से मायूस हो गए। यह कटौती करीब तीन घंटे तक जारी रही। इसके बाद शनिवार तड़के 4.25 बजे फिर से अघोषित कटौती कर दी गई। करीब एक घंटा तक यह कटौती जारी रही।


बहरहाल बिजली की आपात कटौती से नागरिकों को रातभर परेशान होना पड़ा। भीषण गर्मी में सबसे ज्यादा परेशानी पानी की हुई।

उधर, इस बाबत उपखंड अधिकारी देवेंद्र सिंह का कहना है कि यह कटौती लखनऊ कंट्रोल से की गई थी। लोकल स्तर पर कोई कटौती नहीं की जा रही है। नागरिकों को बेहतर आपूर्ति दिलाने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed