फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   power corporation send recovery

Hapur News: उद्यमी का डुप्लीकेट कनेक्शन खोलकर भेजी 1.37 लाख की आरसी

Thu, 24 Aug 2023 10:55 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Thu, 24 Aug 2023 10:55 PM IST
विज्ञापन
power corporation send recovery
हापुड़। ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने एक उद्यमी के व्यवसायिक प्रतिष्ठान के दो कनेक्शन खोलकर, 1.37 लाख की रिकवरी भेज दी। साक्ष्य दिखाने पर एसडीओ ने निगम की गलती मानते हुए रिकवरी वापस लेने के संबंध में पत्र भी लिख दिया। फिर भी उपभोक्ता को सुविधा शुल्क के लिए चक्कर कटाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

मनोज कुमार की मेरठ रोड पर फर्नीचर और साबुन की फैक्टरी है। वर्ष 2000 में उन्होंने दो किलोवाट का व्यवसायिक कनेक्शन लिया था। उपभोक्ता ने बताया कि तभी से लगातार हर महीने बिल जमा करता आ रहा हूं। लेकिन ऊर्जा निगम की ओर से कुछ महीने पहले उसे 1.37 लाख की रिकवरी जारी कर दी।
विज्ञापन


जांच कराने पर पता चला कि निगम द्वारा उसके दो कनेक्शन खोल दिए गए हैं। जिसमें एक मोदीनगर रोड और दूसरा अतराड़ा बिजलीघर से दिखाया गया है। कनेक्शन संबंधी दस्तावेज दिखाने पर अधिकारियों को अपनी गलती का अहसास हुआ। जुलाई 2023 में एसडीओ ने साक्ष्यों के आधार पर पत्र में लिखा कि जिस संयोजन की आरसी जारी हुई है वह संयोजन डुप्लीकेट है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आरसी वापस लेने के संबंध में एक्सईएन को पत्र भी लिखा। लेकिन अभी तक उपभोक्ता को राहत नहीं मिल सकी है। इस मामले में हापुड़ स्मॉल स्केल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष अमन गुप्ता ने पीवीवीएनएल के एमडी और डीएम को ट्वीट किया है। साथ ही अधीक्षण अभियंता कार्यालय के घेराव की भी चेतावनी दी है।




कोट -

मामला फिलहाल जानकारी में नहीं है, यदि डुप्लीकेट कनेक्शन पर आरसी जारी हुई है तो उसे वापस लिया जाएगा। उपभोक्ता को परेशान नहीं होने दिया जाएगा।--रमेश कुमार कृष्णानी, अधिशासी अभियंता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed