{"_id":"68ff4270bec71fc5240bb912","slug":"poultry-farm-operator-attacked-dies-during-treatment-accused-in-custody-on-son-complaint-in-hapur-2025-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur: पोल्ट्री फार्म संचालक पर जानलेवा हमला, उपचार के दौरान मौत, बेटे की शिकायत पर हिरासत में आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur: पोल्ट्री फार्म संचालक पर जानलेवा हमला, उपचार के दौरान मौत, बेटे की शिकायत पर हिरासत में आरोपी
Mon, 27 Oct 2025 03:31 PM IST
Digvijay Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, गढ़मुक्तेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, गढ़मुक्तेश्वर
Published by: Digvijay Singh
Updated Mon, 27 Oct 2025 03:31 PM IST
सार
बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव लुहारी के जंगल में पोल्ट्री फार्म पर हुई कहासुनी के बाद युवक ने धारदार हथियार से हमला कर जनपद बुलंदशहर निवासी फार्म संचालक को गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमले में घायल योगवीर सिंह की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव लुहारी के जंगल में पोल्ट्री फार्म पर हुई कहासुनी के बाद युवक ने धारदार हथियार से हमला कर जनपद बुलंदशहर निवासी फार्म संचालक को गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमले में घायल योगवीर सिंह की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जनपद बुलंदशहर के गांव लाडपुर निवासी शिवा कुमार ने थाने में तहरीर दी है। जिनका कहना है कि उन्होंने गांव लुहारी के जंगल में स्थित पोल्ट्री फार्म किराए पर लिया हुआ है। जिसकी देखरेख उनके पिता योगवीर सिंह के साथ कर्मचारी तरुण करते थे। पीडि़त का कहना है कि पड़ोस में ही गांव निवासी युवक का भी पोल्ट्री फार्म है।
विज्ञापन
जिस पर युवक का छोटा भाई उत्तम उर्फ सोनू देखभाल के लिए रहता है। पीडि़त ने बताया कि 22 अक्तूबर की रात उत्तम से उनके पिता और तरुण की कहासुनी हो गई थी। जिस पर आरोपी ने दोनों को जान से मारने की धमकी दी और वहां से चला गया। जिसके कुछ ही देर बाद आरोपी धारदार हथियार लेकर वहां पहुंचा और उनके पिता व सहायक पर हमला कर दिया। आरोपी के हमले से उनके पिता योगवीर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें मृत समझकर आरोपी फार्म पर रखी करीब दो लाख रुपये की राशि भी लेकर वहां से भाग गया।
विज्ञापन
जानकारी मिलने पर वह गांव से पोल्ट्री फार्म पर पहुंचा और पिता को बुलंदशहर के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सकों ने उन्हें हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान पिता की मौत हो गई। पीडि़त ने आरोपी को नामजद कर कार्रवाई की मांग की है।
सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। मामले की जांच करते हुए आरोपी से पूछताछ की जा रही है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।