फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   porn video viral on group

Hapur News: सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष के व्हाट्सएप ग्रुप पर अश्लील वीडियो वायरल

Thu, 23 Oct 2025 10:36 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Thu, 23 Oct 2025 10:36 PM IST
विज्ञापन
porn video viral on group
हापुड़। समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष तेजपाल प्रमुख के बनाए व्हाट्सएप ग्रुप पर बृहस्पतिवार को अश्लील वीडियो वायरल हो गया। इससे पार्टी के आला पदाधिकारियों में हड़कंप मच गया। फिदा हुसैन नामक व्यक्ति के नंबर से यह वीडियो वायरल किया गया। वर्तमान जिलाध्यक्ष ने इस मामले में पूर्व जिलाध्यक्ष को नोटिस करते हुए हाईकमान को अवगत करा दिया है।
विज्ञापन

दरअसल, सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष तेजपाल प्रमुख ने समाजवादी परिवार के नाम से एक व्हाट्स एप ग्रुप बनाया था। इसमें सैकड़ों कार्यकर्ता, पदाधिकारी जुड़े हैं। इसमें महिलाएं भी ग्रुप से जुड़ी हुई हैं। बृहस्पतिवार को इस ग्रुप पर एक आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट किया गया। काफी देर तक वीडियो ग्रुप में वायरल होता रहा। जानकारी होने पर पूर्व जिलाध्यक्ष तेजपाल प्रमुख जोकि ग्रुप के एडमिन भी हैं, उन्होंने वीडियो को हटा दिया, लेकिन तब तक मामला हाईकमान तक पहुंच गया। पार्टी के उच्च पदाधिकारियों के फोन घनघनाने के बाद आनन फानन में ग्रुप से वीडियो को हटा दिया गया। पूर्व जिलाध्यक्ष के अनुसार ग्रुप में फिदा हुसैन नाम के व्यक्ति ने यह वीडियो पोस्ट किया है। हालांकि दिनभर यह मामला सोशल मीडिया पर छाया रहा। अन्य ग्रुपों में इस तरह के कृत्यों की खूब निंदा की गई।
विज्ञापन


-साइबर थाने को किया सूचित--
मेरे द्वारा ग्रुप बनाया गया था, इसमें किसी फिदा हुसैन नाम के व्यक्ति ने आपत्तिजनक वीडियो डाला है। इस संबंध में साइबर थाने को अवगत करा दिया है। साथ ही ग्रुप में केवल एडमिन पोस्ट कर सकें, इस तरह की सेटिंग लगा दी गई है। - तेजपाल प्रमुख, पूर्व जिलाध्यक्ष सपा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी की छवि हुई धूमिल, पूर्व जिलाध्यक्ष को दिया है नोटिस-
व्हाट्सएप ग्रुप पर आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के मामले में पूर्व जिलाध्यक्ष तेजपाल प्रमुख को नोटिस दिया है। साथ ही हाईकमान को भी इस संबंध में अवगत करा दिया है। पार्टी की छवि धूमिल करने वालों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। - आनंद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed