फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Ponth village will be five hundred toilet.

गांव पूठ में बनेंगे पांच सौ टॉयलेट

Sat, 09 Jan 2016 12:07 AM IST
अमर उजाला, गढ़
अमर उजाला, गढ़ Updated Sat, 09 Jan 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
Ponth village will be five hundred toilet.
नमामि गंगे अभियान के डायरेक्टर समेत आला अफसरों ने शुक्रवार को समग्र गंगा ग्राम पूठ का दौरा किया। अफसरों ने बताया कि गंगा और गांव को स्वच्छ बनाने के उद्देश्य से गांव में पांच सौ पक्के शौचालय और गंगा में गिर रहे दूषित पानी की रोकथाम के लिए पूठ के पास एक तालाब बनाया जाएगा।
विज्ञापन


केंद्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती ने 4 चार जनवरी को गंगानगरी के दौरे पर जो घोषणा की थीं, उन पर अमल प्रारंभ होने की कवायद चालू हो गई है। इसके तहत शुक्रवार को दिल्ली से आए नमामि गंगे अभियान के डायरेक्टर संदीप बोहरा समग्र गंगा ग्राम के रूप में चयनित किए पूठ गांव में पहुंचे।
विज्ञापन


इसके बाद वे गुरुकुल महाविद्यालय में पहुंचे जहां बैठक कर विकास योजनाओं के क्रियान्वयन पर विचार विमर्श किया। इस दौरान नमामि गंगे जिला संयोजक अशोक शर्मा, नगर संयोजक डॉ.मगन सिंह, एडीओ पंचायत सतीश शर्मा, एडीपीआरओ अमित त्यागी, प्रदीप सक्सेना, ग्राम विकास अधिकारी भुवनेश्वर शर्मा अादि माैजूद थ्ाे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, गुरुकुल संस्थापक आचार्य धर्मेश्वरानंद सरस्वती, जल बिरादरी प्रतिनिधि भारत भूषण गर्ग, ग्राम प्रधान दीन मुहम्मद, प्रदीप, विनोद आचार्य, बिजेंद्र, बब्ली, डॉ.अरविंद, जमील खां मौजूद रहे।


गंगा की जलधारा को निर्मल बनाने के उद्देश्य से  गंगा नदी से जुड़े तटीय क्षेत्र में बसे दो सौ गांवों को समग्र गंगा ग्राम का दर्जा दिया जाना है। जिसका शुभारंभ चार जनवरी को केंद्रीय जल संसाधन मंत्री  ने गढ़ के गांव पूठ को समग्र गंगा ग्राम का दर्जा देकर किया था।- संदीप बोहरा, डायरेक्टर, नमामि गंगे अभियान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed